Champions Trophy जीतने के अगले दिन ही रवींद्र जडेजा ने लिया बड़ा फैसला, आखिरकार संन्यास को लेकर किया पोस्ट
Champions Trophy, Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने पुष्टि कर दी है कि वह अभी वनडे से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने रविवार 9 मार्च को न्यूजीलैंड को फाइनल में चार विकेट से हराकर भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत भारत ने 252 रनों के लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और इतिहास में तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने सफलता हासिल की।
रवींद्र जडेजा ने संन्यास को लेकर किया पोस्ट (Champions Trophy, Ravindra Jadeja)
हालांकि, फाइनल के बाद कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। जबकि भारतीय कप्तान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं, जडेजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह स्पष्ट कर दिया कि वह भी संन्यास नहीं ले रहे हैं। जडेजा ने इंस्टाग्राम पर संन्यास की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज करते हुए लिखा कि कोई अनावश्यक अफवाह नहीं। धन्यवाद।

रवींद्र जडेजा का बड़ा फैसला
दिलचस्प बात यह है कि जडेजा के संन्यास की खबरें तब चर्चा में आईं जब विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 10 ओवर का स्पेल पूरा करने के बाद उन्हें गले लगाया। उन्होंने 10 ओवर में केवल 30 रन दिए और फाइनल में टॉम लेथम का विकेट लिया। इसके बाद उनकी संन्यास की खबरें तेजी से फैलने लगी। लेकिन जडेजा ने साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में भी भारत के लिए वनडे खेलते नजर आएंगे।
जडेजा ने बनाए विजयी रन
इसके अलावा जब उन्हें विजयी रन बनाने का मौका मिला तो कई लोगों ने सोचा कि यह जडेजा के लिए उनके अंतिम वनडे में टीम को जीत दिलाने का बेहतरीन मौका है। हालांकि, मैच के बाद भी जडेजा या भारतीय टीम के किसी अन्य खिलाड़ी ने यह संकेत नहीं दिया कि यह ऑलराउंडर का आखिरी मैच था। इसके बजाय, सभी खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जीत का जश्न मनाने में बिजी थे।
जीत के बाज जडेजा ने कहा कि मेरा बल्लेबाजी नंबर ऐसा है कि मैं खेल के अंत में या तो हीरो होता हूं या जीरो। सौभाग्य से केएल और हार्दिक ने उस साझेदारी में अच्छा प्रदर्शन किया, उनका रन बनाना खेल को बदलने वाला क्षण था। पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेट आसान नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications