रविन्द्र जडेजा टॉप में और राहुल की ग्रेड हुई कम, BCCI के केन्द्रीय अनुबंध से रहाणे और इशांत की छुट्टी
BCCI Central Contract: केएल राहुल की ग्रेड कम कर दी गई है। इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी अनुबंध में शामिल ही नहीं किये गए हैं।

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने 2022/23 सीजन के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों का केन्द्रीय अनुबंध घोषित कर दिया है। इसमें कुछ फेरबदल देखने को मिला है। केएल राहुल को नुकसान हुआ है। वहीं ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा को फायदा हुआ है। उनको प्रमोशन मिला है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रविन्द्र जडेजा का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। केएल राहुल की खराब फॉर्म चल रही है। इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा है। रविन्द्र जडेजा को अब टॉप कैटेगरी में शामिल कर लिया गया है।
जडेजा को A+ श्रेणी में रखा गया है। इस कैटेगरी में कुल चार नाम शामिल हैं। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह टॉप श्रेणी में पहले से ही शामिल हैं। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा को भी अब इसमें जगह दी गई है। टॉप श्रेणी के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके बाद 'A' कैटेगरी आती है। इसमें शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये मिलते हैं।
बीसीसीआई की 'A' कैटेगरी में हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पन्त और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। अनुबंध अक्टूबर 2022 से लेकर सितम्बर 2023 तक के लिए है। इसके बाद 'B' कैटेगरी आती है। केएल राहुल को अब नीचे लाते हुए इस श्रेणी में शामिल किया गया है। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल का नाम इसमें शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे।
अंतिम कैटेगरी 'C' है जिसमें कुछ खिलाड़ी हैं और इसमें आने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, दीपक हूडा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत का नाम इस श्रेणी में शामिल किया गया है। सैमसन आठ साल बाद वापस अनुबंध में आये हैं। खास बात यह रही कि इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे को किसी भी वर्ग में शामिल नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि टीम में शामिल करने के लिए इनके नाम पर विचार नहीं होगा।
सबसे निचली श्रेणी में पिछले साल ऋद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल, दीपक चाहर आदि नाम शामिल थे। इन सबको भी अब हटा दिया गया है। हालांकि इनमें से कई खिलाड़ी टीम में वापसी कर सकते हैं।
बीसीसीआई का केन्द्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
ग्रेड A+ (हर खिलाड़ी को 7 करोड़ रुपये): रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा।
ग्रेड A (हर खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये): हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पन्त।
Recommended Video
ग्रेड B (हर खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये): चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल।
ग्रेड C (हर खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये): उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, दीपक हूडा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत।












Click it and Unblock the Notifications