क्या रविन्द्र जडेजा का ODI करियर हो गया खत्म? मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने बताया फैसला
श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम सफेद गेंद सीरीज में दोनों फॉर्मेट में खेलने वाली है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। टीम इंडिया को टी20 प्रारूप में नया कप्तान मिला है। हार्दिक पांड्या सिर्फ टी20 क्रिकेट में ही खेलने वाले हैं। एकदिवसीय से उनको आराम दिया गया है।
रविन्द्र जडेजा ने टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है लेकिन उनको एकदिवसीय टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद चर्चा होने लगी कि जडेजा का एकदिवसीय करियर अब समाप्त हो गया है। जडेजा के लिए टीम में जगह नहीं होगी और वह सिर्फ टेस्ट खेलेंगे।

इस बीच मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने प्रेस वार्ता में इन अटकलों को लेकर एक अहम प्रतिक्रिया दी है। अगरकर ने जडेजा को टीम से बाहर रखने को लेकर बड़ी बात कही है। अगरकर के मुताबिक़ जडेजा का करियर अभी और आगे जाने वाले है। टीम में नहीं लेने का कारण बताया है।
अगरकर ने कहा कि जडेजा को आराम दिया गया है न कि टीम से बाहर किया गया है। अक्षर और जडेजा को तीन मैचों के लिए वहां लेकर जाने का मतलब नहीं था। ये खिलाड़ी हमारे लिए अहम हैं। अगर हम उनको लेते तो उनमें से कोई एक मैच नहीं खेल पाता।
मुख्य चयनकर्ता अगरकर ने यह भी कहा कि यह बात हमें पहले बता देनी चाहिए थी, यहाँ हमसे चूक हो गई। जडेजा बी भी प्रारूप का हिस्सा हैं। वह हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी हैं। इस तरह अगरकर ने स्थिति साफ़ कर दी और जडेजा को वनडे के लिए आने वाले समय में टीम में लाया जा सकता है।
उधर श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम रवाना हो गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया वहां सबसे पहले टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम को एकदिवसीय सीरीज में खेलना है। एकदिवसीय सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा हैं।












Click it and Unblock the Notifications