IPL 2024: बच्चों की आवाज सुन रुक गए अश्विन और फिर...., वीडियो देखकर आप भी करेंगे जमकर तारीफ

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए दो मैचों में रॉयल्स ने जीत दर्ज की है और अंक तालिका में भी तीसरा स्थान हासिल किया है। पिछले मैच में रविचंद्रन अश्विन को ऊपर बैटिंग करने भेजा गया और उन्होंने निराश नहीं किया।

अश्विन ने दिल्ली के खिलाफ अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19 गेंदों का सामना करते हुए 29 रनों की पारी खेली और टीम को सहारा प्रदान किया। इस बार मैदान से बाहर उन्होंने दिल जीतने वाला काम किया है, इसकी हर कोई तारीफ कर रहे हैं।

ashwin

एयरपोर्ट पर रविचंद्रन अश्विन जब जा रहे थे, तो दो बच्चे उनको पीछे से पुकारते हैं और ऑटोग्राफ देने का निवेदन करते हैं। अश्विन उनकी बात सुनकर रुक जाते हैं और अपने पास बुलाते हैं। इसके बाद वह ऑटोग्राफ देते हैं और एक फोटो भी खिंचवाते हैं। दोनों नन्हे फैन्स का दिन बन जाता है।

अश्विन ने बेहद सहज भाव से इन दोनों फैन्स को अपने पास बुलाया और ख्वाहिश पूरी कर दी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के एक्स अकाउंट पर इसका वीडियो सामने आया है। इसमें लोगों ने अश्विन की जमकर तारीफ की है। फैन्स अश्विन के इए व्यवहार को लेकर काफी खुश हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। इसमें रॉयल्स ने धाकड़ जीत दर्ज कर ली। राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज कर तालिका में अपने अंकों की संख्या 4 तक पहुँचा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+