रविचंद्रन अश्विन ने मांगी हीथ स्ट्रीक से माफ़ी, ट्विटर पर अब लिखी एक नई बात
Ashwin apologies to Heath Streak: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक से माफ़ी मांगी है। स्ट्रीक के निधन की अफवाह फैलने के बाद अश्विन ने ट्वीट किया था। इसके बाद स्ट्रीक ने इन खबरों को लेकर निराशा जताई थी। हेनरी ओलंगा ने आकर सभी खबरों को गलत बताया था।
अश्विन ने ट्वीट करते हुए स्ट्रीक से माफ़ी मांगी है। अश्विन ने लिखा कि मैंने हेनरी ओलंगा का ट्वीट देखकर शोक जताया था। मुझे लगा कि यह अत्यंत दुःख की जगह से आया है। आप ठीक हो यह जानकार अपना मैंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। अपना ध्यान रखो और मेरी तरफ से गलत ट्वीट के लिए मैं माफ़ी मांगता हूं।

हीथ स्ट्रीक जिम्बाब्वे के दिग्गज ऑल राउंडर रहे हैं। साल 1993 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से वर्ल्ड के अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए। जिम्बाब्वे के लिए वनडे और टेस्ट दोनों में स्ट्रीक के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। वनडे में उनके नाम 237 और टेस्ट में 216 विकेट हैं।
जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड स्ट्रीक के नाम है। वनडे में उनके नाम 200 विकेट और 2000 रन है। कप्तानी की बात की जाए तो उन्होंने 21 टेस्ट में टीम को लीड किया था। वनडे में उन्होंने 68 मैचों में कप्तानी की। सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले वह अपने देश के दूसरे कप्तान हैं।
उल्लेखनीय है कि हीथ स्ट्रीक की उम्र 49 साल है और वह कैंसर से जूझ रहे हैं। हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाह के बाद उन्होंने खुद कुछ मीडिया हाउसेज को बयान दिया। स्ट्रीक ने कहा कि मैं एकदम ठीक हूं और मेरे बारे में इस तरह की खबरों से निराशा हुई है। जिसने यह किया है, उसे माफ़ी मांगनी चाहिए। इसके बाद अश्विन ने ट्वीट डिलीट किया था।












Click it and Unblock the Notifications