हार्दिक के बहाने गावस्कर से हुई रवि की 'तारीफ', प्रतिक्रिया में शास्त्री ने दिया 'XYZ' अंदाज में जवाब
नई दिल्ली, 17 सितंबर: भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने T20 वर्ल्ड कप के लिए एक उम्मीद जताई थी। उनकी यह उम्मीद हार्दिक पांड्या को लेकर थी जो इस समय भारत के नंबर एक ऑलराउंडर है। सुनील गावस्कर का यकीन है कि हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप में वही कारनामा कर सकते हैं जो 1985 में रवि शास्त्री ने क्रिकेट चैंपियनशिप में दौरान किया था। तब रवि शास्त्री के ऑलराउंड खेल की बदौलत भारत ने वह टूर्नामेंट जीता था और गावस्कर के मुताबिक हार्दिक भी भारत को यह वर्ल्ड कप उसी तरह से दिला सकते हैं।

गावस्कर से हुई रवि की 'तारीफ'
हार्दिक अपने करियर की सबसे बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने एशिया कप में बाद के कुछ मुकाबलों में प्रदर्शन नहीं किया जिसका खामियाजा भारत ने भी भुगता। गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा था कि, हां मुझे लगता है रवि शास्त्री ने जो 1985 में किया, जहां वे बल्ले और गेंद दोनों से ही जबरदस्त थे, वैसा हार्दिक पांड्या भी कर सकते हैं। शास्त्री ने फील्डिंग में भी कुछ बेहतर कैच लिए थे। हार्दिक पांड्या भी यह सब करने के लिए बहुत सक्षम है।

शास्त्री का जवाब बड़ा ही दिलचस्प
गावस्कर की इस सीधी सी बात शास्त्री का जवाब बड़ा ही दिलचस्प है। रवि शास्त्री को जब सुनील गावस्कर का वह स्टेटमेंट याद दिलाया गया तो उन्होंने कहा कि वह तो हार्दिक पांड्या को पहले ही दुनिया का नंबर 1 T20 ऑलराउंडर बता चुके हैं। ऐसे में कोई कुछ भी कहे। ये उसकी इच्छा है लेकिन वह तो हार्दिक को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पहले ही टी20 फॉर्मेट में इस समय नंबर एक ऑलराउंडर बता चुके हैं। शास्त्री का कहना है कि अब इससे ज्यादा और क्या कहें। गावस्कर की इस सीधी सी बात शास्त्री का जवाब बड़ा ही दिलचस्प है।

XYZ जो कुछ कहे तो वो उसकी इच्छा है
शास्त्री ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा कि, मैं पहले की ट्वीट कर चुका हूं और मैंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है कि वह इस फॉर्मेट में नंबर एक ऑलराउंडर है। आपको और क्या चाहिए? मैंने 2 हफ्ते पहले कहा था। अब मैं इसमें और क्या जोड़ सकता हूं? XYZ जो कुछ कहे तो वो उसकी इच्छा है। हर किसी को अपनी राय कहने का है। मेरा नजरिया साफ है और यह वही है जो मैंने 2 हफ्ते पहले ट्वीट किया था।

लीजेंड लीग क्रिकेट के कमिश्नर हैं शास्त्री
शास्त्री इस समय भारत में हो रही लीजेंड लीग क्रिकेट के कमिश्नर हैं और हमेशा की तरह अपनी बातों पर बेबाक हैं। उन्होंने लीजेंड लीग क्रिकेट को लेकर बात साफ कही है कि खिलाड़ी ये ना समझें कि वे छुट्टी मनाने भारत आए हैं। यह लीग गंभीरता से खेली जा रही है और इसके नियम-कायदे साफ हैं। इससे पहले शास्त्री ने टीम इंडिया के हेड कोच से फ्री होकर कमेंट्री शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications