रवि शास्त्री बोले- ये टीम पहुंचेगी प्लेऑफ में, पूरी टीम अच्छी पोजीशन में दिख रही है

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 अब रोमांचक हो चुका है। इस बार 10 टीमों के बीच खिताबी जंग होने से अंक तालिका में हर दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। काैन सी टीम खिताब पर कब्जा करेगी, यह कहना मुश्किल लग रहा है, लेकिन भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस बार नई टीम को चैंपियन बनते देखेंगे। वर्तमान में चल रहे आईपीएल 2022 में शास्त्री बताैर कमेंटेर भी खेल का आनंद ले रहे हैं। वह पिछले नवंबर में ICC T20 विश्व कप 2021 के समापन के बाद कोचिंग की भूमिका से हट गए, जहां भारत का सेमीफाइनल में हारा था।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : काम नहीं आई वार्नर की विस्फोटक पारी, RCB ने जीता चाैथा मैच
ये टीम पहुंचेगी प्लेऑफ में
शास्त्री ने एक ऐसी टीम चुनी है जो उनके अनुसार इस सीजन में क्वालीफायर में जगह बनाने की क्षमता रखती है। अब तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी सबसे सफल टीमों का खराब प्रदर्शन देखा गया है, मुंबई की टीम तो खाता भी नहीं खोल पाई है। ऐसे में शास्त्री ने आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी को चुना। शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव पर बोलते हुए कहा, "मुझे भरोसा है कि हम इस सीजन में एक नया चैंपियन देखेंगे। आरसीबी इस आईपीएल में शानदार लय में है और वे निश्चित रूप से प्लेऑफ में जगह बनाने जा रहे हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वे अच्छी फाॅर्म में आ रहे हैं। पूरी टीम एक अच्छी पोजिशन पर दिख रही है। वे हर मैच के साथ बेहतर और बेहतर होते जा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "कोहली अच्छा कर रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल टीम के साथ जुड़गए हैं, और हम सभी जानते हैं कि वह बल्ले से कितने विस्फोटक साबित हो सकते हैं। वह स्पिनरों को की धुनाई करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं और टूर्नामेंट जैसे आगे बढ़ेगा आरसीबी को उनका फायदा मिलेगा और फिर फाफ डु प्लेसिस का उनका कप्तान होना उनके लिए एक बड़ा बोनस है।"
बता दें कि आरसीबी को अपने आखिरी मुकाबले में खिताबी सीएसके से 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। वे वर्तमान में आईपीएल 2022 अंक तालिका में खुद को छठे स्थान पर पाते हैं, जिसमें पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक और +0.006 का शुद्ध रन रेट दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications