'सूर्यकुमार यादव या रोहित शर्मा जैसी बल्लेबाजी कभी नहीं कर सकते कोहली', पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बयान

नई दिल्ली, 3 सितंबर। एशिया कप 2022 के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान रविवार 4 सितंबर को एक बार फिर आमने-सामने होगी। इस मैच से पहले एक बार फिर बयानबाजी का दौर चल पड़ा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला एशिया कप में खेले गए अब तक मुकाबलों में चला है। शुरुआती मुकाबलों में विराट कोहली ने टीम के लिए अहम रन जोड़ने का काम किया है।

तेज गति से रन नहीं बना पा रहे हैं कोहली

तेज गति से रन नहीं बना पा रहे हैं कोहली

एशिया कप शुरू होने से पहले विराट कोहली के फॉर्म को लेकर चर्चाएं जोरों पर थी। हालांकि, हांगकांग के खिलाफ कोहली ने अर्धशतक जड़कर काफी हद तक आलोचकों के मुंह को बंद करने का काम किया। विराट कोहली के बल्ले से रन तो निकल रहे हैं, लेकिन वह तेज गति से रन बना पाने में नाकाम रहे हैं। जिसको लेकर अब टी-20 में उनकी बल्लेबाजी करने के तरीके पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विराट कभी सूर्या और रोहित शर्मा नहीं बन सकते

विराट कभी सूर्या और रोहित शर्मा नहीं बन सकते

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने विराट कोहली की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान राशिद लतीफ ने कहा कि विराट कोहली कभी भी सूर्यकुमार यादव नहीं बन सकते हैं, वो कभी रोहित शर्मा की तरह रन नहीं बना सकते या फिर सूर्य़कुमार की तरह अलग शैली में बल्लेबाजी नहीं कर सकते।

इस वजह है आरसीबी भी नहीं बनी चैंपियन

इस वजह है आरसीबी भी नहीं बनी चैंपियन

विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी को लेकर राशिद लतीफ ने कहा कि विराट कोहली की धीमी गति की बल्लेबाजी की वजह से ही आरसीबी आज तक चैंपियन नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि धोनी से अगर विराट की तुलना करें तो धोनी अगर तीन डॉट बॉल खेलते हैं तो वह अगली तीन गेंदों पर छक्का लगाने की काबिलियत भी रखते हैं, लेकिन कोहली ऐसा नहीं कर सकते।

टी-20 के खिलाड़ी नहीं हैं कोहली

टी-20 के खिलाड़ी नहीं हैं कोहली

वनडे में विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन टी-20 में उनका औसत अच्छा है, मगर स्ट्राइक रेट जो चाहिए होता है, वो कभी देखने को नहीं मिला। हालांकि साल 2019 से विराट कोहली वनडे और टेस्ट में भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। जिसकी वजह से वह आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ इससे पहले भी कोहली को लेकर इस तरह के स्टेटमेंट देते रहे हैं।

एशिया कप में भारत के टॉप स्कोरर हैं कोहली

एशिया कप में भारत के टॉप स्कोरर हैं कोहली

एशिया कप में अब तक भारत की ओर से टॉप स्कोरर विराट कोहली हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में चुनौतीपूर्ण 35 रन बनाकर एशिया कप की शुरुआत की। इसके बाद हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। विराट कोहली की इन दोनों पारियों से फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि एशिया कप के आने वाले मुकाबलों में कोहली और रन बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+