Arjun Tendulkar गेंदबाज हैं फिर भी पहले मैच में शतक जड़ देना खास है, भारतीय खिलाड़ी की प्रतिक्रिया

रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते ही अर्जुन तेंदुलकर एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं, दिनेश कार्तिक ने उनके लिए प्रतिक्रिया दी है।

Arjun Tendulkar

Dinesh Karthik on Arjun Tendulkar debut Century: पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यादगार डेब्यू करते हुए शतक जमाया। राजस्थान के खिलाफ गोवा के लिए बैटिंग करते हुए अर्जुन ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए शतकीय पारी खेली। अर्जुन का यह शतक इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने 34 साल पहले रणजी डेब्यू करते हुए शतकीय पारी खेली थी। अर्जुन तेंदुलकर के शतक के बाद भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने उनकी जमकर तारीफ की है।

यह शतक काफी खास है
दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज से बातचीत में अर्जुन तेंदुलकर की शतकीय पारी को लेकर कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी करते हैं लेकिन थोड़ी बैटिंग भी जानते हैं। निश्चित रूप से उनके पास योग्यता है। आपने देखा कि वह गेंद को हिट कर सकते हैं। शतक बनाना मेरे हिसाब से काफी ख़ास है। कार्तिक ने कहा कि अर्जुन की प्रशंसा होनी चाहिए क्योंकि आम तौर पर हम उनको बल्लेबाजी के लिए नहीं जानते हैं लेकिन उन्होंने इस पर मेहनत की है। मैंने उनको इंग्लैंड में अभ्यास करते हुए देखा है, उनके अंदर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।

सचिन तेंदुलकर ने भी डेब्यू में जड़ा था शतक
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने साल 1988 में गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी खेली। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए डेब्यू किया था। इस तरह पिता और पुत्र दोनों ने रणजी डेब्यू में शतक जमाया। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई में मौके नहीं मिल रहे थे इसलिए उन्होंने गोवा से खेलने का फैसला लिया और काफी हद तक यह सही साबित हुआ।

गोवा ने बनाया बड़ा स्कोर
राजस्थान के खिलाफ गोवा ने पहली पारी में ही स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक गोवा ने 8 विकेट पर 493 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। प्रभुदेसाई ने दोहरा शतक जड़ते हुए 212 रनों की पारी खेली। अर्जुन तेंदुलकर ने 207 गेंदों में 120 रन बनाए। उनके बल्ले से 16 चौके और 2 छक्के आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+