IPL 2022 से पहले और बाद में खेली जायेगी रणजी ट्रॉफी, BCCI ने जारी किया दो फेज का शेड्यूल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारत के घरेलू क्रिकेट को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसके चलते घरेलू स्तर पर खेले जाने वाले सबसे बड़े रेड बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो सका है। लगातार दो सीजन तक इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करा पाने के बाद बीसीसीआई 13 जनवरी 2022 से इसका आगाज करने की तैयारी कर रही थी लेकिन कई सारी टीमों के बायोबबल में कोरोना विस्फोट होने के चलते इसे एक बार फिर से स्थगित करना पड़ा। टूर्नामेंट के पोस्टपोन होने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने साफ किया था कि बोर्ड रणजी ट्रॉफी को आयोजित कराने की पूरी कोशिश कर रहा है।
इसी को देखते हुए गुरुवार को बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के आयोजन की पुष्टि कर दी है और बताया है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन दो भागों में कराया जायेगा, जिसका एक फेज आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले (10 फरवरी से 15 मार्च) आयोजित किया जायेगा तो वहीं पर दूसरा फेज आईपीएल के बाद (30 मई से 26 जून) खेला जायेगा। रणजी ट्रॉफी 2022 के दौरान सभी टीमें 62 दिनोंं में कुल 64 मैच खेलेंगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इससे संबंधित एक पत्र सभी राज्य क्रिकेट संघ को भेज दिया है जिसमें टूर्नामेंट को लेकर सभी जानकारी दी गई है।
और पढ़ें: कैसे सुलझेगा गांगुली बनाम कोहली का विवाद, गौतम गंभीर ने बताया तरीका
न्यूज एजेंसी एएनआई के पास जय शाह को वो लेटर भी मौजूद है जिसमें शाह ने लिखा है,'मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम अपने घर में अंतर्राष्ट्रीय और डॉमेस्टिक क्रिकेट की शुरुआत करने को तैयार हैं। गौरतलब है कि आने वाले कुछ महीने क्रिकेट के लिये काफी सक्रिय रहने वाले हैं, हमने बहुत सावधानी से महामारी की पकड़ के ढीले होने का इंतजार किया और अब वक्त आ गया है कि हमारे क्रिकेटर्स को दाबारा से सेंटर स्टेज दिया सके। हमने रणजी ट्रॉफी के आयोजन को 9 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कराना का फैसला किया है। हमें सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना होगा।'
गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी मुकाबले में 8 एलीट ग्रुप और एक प्लेट ग्रुप शामिल हैं, जिसमें से 4 टीमें एलीट ग्रुप और 6 टीमें प्लेट ग्रुप का हिस्सा बनेंगी। हर एलीट ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली टॉप टीमें क्वार्टरफाइनल में जगह बनायेंगी लेकिन उससे पहले सभी टीमों को एक प्री क्वार्टरफाइनल मैच खेलना पड़ेगा।
और पढ़ें: IPL 2022: आरसीबी में घर वापसी के लिये युजवेंद्र चहल पर कितना करना होगा खर्च, खुद किया खुलासा
समूह इस प्रकार हैं:
एलीट ग्रुप ए: गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल और मेघालय (राजकोट में होने वाले मैच)
एलीट ग्रुप बी: बंगाल, बड़ौदा, हैदराबाद, चंडीगढ़ (कटक में होने वाले मैच)
एलीट ग्रुप सी: कर्नाटक, रेलवे, जम्मू और कश्मीर, पांडिचेरी (चेन्नई में होने वाले मैच)
एलीट ग्रुप डी: सौराष्ट्र, मुंबई, ओडिशा, गोवा (अहमदाबाद में होने वाले मैच)
ग्रुप ई (आंध्र प्रदेश, राजस्थान, सर्विसेज और उत्तराखंड),
ग्रुप एफ (पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और त्रिपुरा)
ग्रुप जी (विदर्भ, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और असम)
ग्रुप एच (दिल्ली, तमिलनाडु) , झारखंड और छत्तीसगढ़) की टीमें अपने मैच त्रिवेंद्रम, दिल्ली, हरियाणा और गुवाहाटी में खेलेंगी, जबकि प्लेट ग्रुप के मैच कोलकाता में होंगे और इस ग्रुप में बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications