रणजी ट्रॉफी 2022 : 8 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट फिर से शुरू करने का प्लान तैयार कर लिया है। रणजी ट्रॉफी 2022 को हाल ही में कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब इसकी शुरूआत 16 फरवरी से होगी। पांच मार्च को टूर्नामेंट समाप्त होगा।

BCCI

यह भी पढ़ें- 'मुझे बताैर बल्लेबाज चुना गया था', हार्दिक ने सुनाया T20 विश्व कप में मिला दर्द

बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के फॉर्मेट में बदलाव भी किया है और इसमें चार टीमों के आठ ग्रुप होंगे, जिसमें प्लेट समूह में छह टीम होंगी। 38 टीम हिस्सा लेंगी और इसके मैच 8 शहरों में खेले जा सकते हैं। नए कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप चरण के मैच नौ शहरों- चेन्नई, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु, राजकोट, कटक, गुवाहाटी, कोलकाता और हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे।

रणजी ट्रॉफी पहले 13 जनवरी को शुरू होने वाली थी, लेकिन बिगड़ती महामारी की स्थिति के बीच अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई, जिसमें भारत एक भयानक तीसरी लहर से जूझ रहा था। शाह ने तब प्रेस रिलीज करते हुए कहा था, "बीसीसीआई खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहता है और इसलिए, अगले नोटिस तक तीनों टूर्नामेंटों को रोकने का फैसला किया है।" यह लगातार दूसरा साल है जब भारत का घरेलू क्रिकेट कोविड -19 से प्रभावित हुआ है। 85 साल के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी को पिछले साल पूरी तरह से रद्द कर दिया गया था।

बता दें कि 2019 में विदर्भ ने खिताब जीता था। उसने फाइनल में साैराष्ट्र को हराया था। मुंबई रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम है जिसने 41 खिताब जीते हैं और कर्नाटक दूसरी सबसे सफल टीम है, जिसने 14 फाइनल मैचों में 8 खिताब जीते हैं। रणजी ट्रॉफी हर साल खेली जाने वाली घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैंपियनशिप है जो भारत में क्षेत्रीय और विभिन्न राज्य क्रिकेट संघों का प्रतिनिधित्व करने वाली विभिन्न टीमों के बीच खेली जाती है। इस ट्रॉफी का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर रंजीत सिंह जी के नाम पर रखा गया है, जिन्हें 'रणजी' के नाम से भी जाना जाता था। रंजीत सिंह जी नवानगर की भारतीय रियासत के शासक और एक बेहतरीन बल्लेबाज थे जिन्होंने 1896 और 1902 के बीच इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट खेले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+