IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले फैंस को झटका, जल्द ही क्रिकेट छोड़ सकता है यह भारतीय खिलाड़ी
Manoj Tiwary retirement News: भारतीय क्रिकेट टीम में मनोज तिवारी का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। लेकिन फैंस के बीच अक्सर वह अपनी बल्लेबाजी के कारण सुर्खियां बटोरने में सफल रहे हैं।

Manoj Tiwary retirement News: भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी इन दिनों रणजी ट्रॉफी में बंगाल की कप्तानी कर रहे हैं। बंगाल की ओर से खेलने वाले मनोज तिवारी का क्रिकेट करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। रणजी ट्रॉफी में मनोज तिवारी का रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह इस सीजन टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। मनोज तिवारी को भारत के लिए भी वनडे और टी-20 मैच खेलने का मौका मिल चुका है।
बांग्लादेश दौरे पर है भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में बांग्लादेश दौरे पर है। यहां भारत को 26 दिसंबर यानी सोमवार से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेलना है। बंगाल के नियमित कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन भी भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश के दौरे पर हैं। लिहाजा उनकी गैर मौजूदगी में टीम की कप्तानी मनोज तिवारी कर रहे हैं। मनोज तिवारी इस सीजन बंगाल के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं।
मनोज तिवारी ने कहा- ट्रॉफी जीतने पर छोड़ देंगे क्रिकेट
मनोज तिवारी इस समय शानदार फॉर्म में हैं, उनके बल्ले से टीम के लिए लगातार रन निकल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में मनोज तिवारी ने बंगाल की ओर से 60 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद ईएसपीएन क्रीकइन्फो को दिए इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल टीम के सही नेतृत्व लेकर काफी निश्चिंत हूं। जब मैंने बंगाल की प्रथम श्रेणी क्रिकेट से कप्तानी छोड़ी तो मुझसे वनडे और टी20 में कप्तानी जारी रखने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल टीम खिताब जीतती है तो यह उनका आखिरी रणजी सीजन होगा।
आईपीएल में रहे थे अनसोल्ड
मनोज तिवारी ने इस साल हुए आईपीएल के बड़े नीलामी में अपना नाम दिया था। मनोज तिवारी को उम्मीद थी कि उन्हें किसी न किसी टीम द्वारा ऑक्शन में जरूर खरीद लिया जाएगा। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। मेगा ऑक्शन में मनोज तिवारी ने अपनी बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था। लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों से खेल चुके मनोज तिवारी ने साल 2008 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, लेकिन वह अपने करियर को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। मनोज तिवारी ने भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 मैच खेला है।












Click it and Unblock the Notifications