'12वीं फेल...' डायरेक्टर के बेटे ने क्रिकेट की दुनिया में मचाया तहलका, डेब्यू मैच में जड़ा शतक, जानिए कौन है?
Agni Chopra 100 in Ranji Trophy: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म '12वीं फेल' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं।

फिल्म बॉक्सऑफिस पर तो जबरदस्त कमाई कर रही ही रही है साथ ही काफी वाहवाही भी बटोर रही है। ये फिल्म चंबल के रहने वाले आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित है।
फिल्म '12वीं फेल' कर रही है धांसू कमाई
फिल्म में मनोज शर्मा का रोल विक्रांत मेसी ने निभाया है, जिनकी जबरदस्त तारीफ हो रही है। जहां इस फिल्म के जरिए विधु विनोद चोपड़ा ने कमाल किया है वहीं दूसरी ओर उनके बेटे अग्नि ने क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है।
विधु विनोद चोपड़ा के पुत्र अग्नि चोपड़ा ने रचा इतिहास
जी हां आपको बता दें कि डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के पुत्र अग्नि चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार एंट्री करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।
अग्नि चोपड़ा मिजोरम टीम के खिलाड़ी हैं
आपको बता दें कि अग्नि चोपड़ा मिजोरम टीम के खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में सिक्किम के खिलाफ जोरदार शतक जड़ा है। उन्होंने 179 गेंद पर 166 रन बनाए जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। मालूम हो कि मिजोरम टीम ने अपनी पहली पारी में 214 रन बनाए जिसमें 116 रन अग्नि के ही थे।
अग्नि ने दूसरी पारी में 92 रन बनाए
जबकि फॉलोआन में मिजोरम ने अपनी दूसरी पारी में 397 रन बनाए, जिसमें भी अग्नि चोपड़ा का अहम योगदान रहा है उन्होंने दूसरी पारी में 92 रन बनाए। हालांकि मिजोरम ये मैच जीत नहीं पाया।
अग्नि ने खेल प्रेमियों को प्रभावित किया
उसने सिक्किम को जीत के लिए 170 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया। लेकिन अग्नि ने अपने खेल से खेल प्रेमियों को प्रभावित किया है। कई दिग्गजों ने कहा है कि इनका भविष्य काफी सुनहरा है।
विधु-अनुपमा के बेटे हैं अग्नि चोपड़ा
आपको बता दें कि अग्नि चोपड़ा डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा और फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा के बेटे हैं। अनुपमा डायरेक्टर विधु विनोद की तीसरी पत्नी हैं। इस शादी से विधु को दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी) हैं। बेटे का नाम तो अग्नि है तो वहीं बेटी का नाम जूही है।
डायरेक्टर विधु चोपड़ा ने की है तीन शादी
विधु की पहली पत्नी फिल्म एडिटर रेनू सलूजा थी, जिनसे शादी के सात साल बाद साल 1983 में उनका तलाक हो गया था।इसके बाद उन्होंने 1985 में शबनम सुखदेव संग दूसरी शादी की थी लेकिन ये शादी भी असफल रही, इस शादी से विधु विनोद को एक बेटी भी है।
तीन बच्चों के पिता हैं डायरेक्टर विधु चोपड़ा
1989 में शबनम से तलाक लेने के बाद विधु विनोद चोपड़ा की लाइ्फ में अनुपमा की एंट्री हुई और दोनों ने साल 1990 में शादी कर ली। जूही चोपड़ा जानी मानी लेखिका हैं।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications