'हमने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए', रमीज राजा ने बताया AUS के खिलाफ खेलकर कितनी हुई कमाई

कराची । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल ही में समाप्त हुए पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे से दो अरब रुपए का भारी मुनाफा कमाने का दावा किया है। पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने इस मामले पर खुशी जाहिर की और इस बात पर जोर दिया कि यह जमीनी स्तर पर सकारात्मक संकेत है।
ऑस्ट्रेलिया ने 24 सालों में पाकिस्तान का अपना पहला दौरा किया और तीन टेस्ट मैचों की की सीरीज 4 मार्च को पहले टेस्ट के साथ शुरू हुई। मेहमान टीम ने टेस्ट सीरीज जीती, साथ ही एकमात्र टी20आई मैच भी जीता। वहीं पाकिस्तान ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पीसीबी द्वारा जारी एक वीडियो में बोलते हुए बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे से लाभ बहुत बड़ा था और वे अब युवाओं की कोचिंग, प्रशिक्षण और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
यह भी पढ़ें- तो क्या क्रुणाल पांड्या से होती रहेगी लड़ाई? दीपक हुड्डा का बयान आया सामने
राजा ने कहा, "टी20 विश्व कप में भारत को हराना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था और यह हमारे क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले गया। यह प्रभाव आपने पीएसएल में भी देखा, जहां लोगों के पास इस टीम का स्वामित्व था, जिससे हमारे व्यावसायिक दृष्टिकोण में भी मदद मिली। इसलिए, व्यावसायिक पहलू से मुझे लगता है कि हमने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुझे लगता है कि हम इस [ऑस्ट्रेलिया] दौरे से लगभग दो अरब रुपए का लाभ अर्जित करेंगे, जो कि बहुत बड़ा है।"

हालांकि, उन्होंने इस तथ्य को भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान व्यावसायिक पहलुओं में सही रास्ते पर है, लेकिन वे अभी भी क्रिकेट के बुनियादी ढांचे के मामले में पिछड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'व्यावसायिक और क्रिकेट के मामले में हम सही रास्ते पर हैं लेकिन बुनियादी ढांचे के मामले में हम काफी पीछे हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के खत्म होने का इंतजार कर रहा था ताकि हम ऊचें क्रिकेट की ओर बढ़ सकें, जहां हम युवाओं की कोचिंग, ट्रेनिंग और शिक्षा पर ध्यान देंगे।''












Click it and Unblock the Notifications