Raksha Bandhan 2025: विराट कोहली की लाइफ में बहन भावना का है अहम रोल, कमाती हैं करोड़ों रुपये, जानें कैसे?
Raksha Bandhan 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी फैमिली के काफी क्लोज हैं। पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा वह अपनी बहन भावना कोहली ढींगरा के भी काफी करीब हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर भावना और कोहली एक साथ अधिक नजर नहीं आते। लेकिन भावना ने कई मौकों पर विराट कोहली के साथ अपने मजबूत रिश्तों को लेकर अपनी बात रखी है।
विराट कोहली की सफलता में भावना का हाथ (Raksha Bandhan 2025)
विराट कोहली का नाम आज सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। वो एक महान बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। लेकिन इस कामयाबी के पीछे सिर्फ विराट की मेहनत ही नहीं, बल्कि उनकी बहन भावना कोहली ढींगरा का भी बड़ा योगदान है। रक्षाबंधन के खास मौके पर हम बात कर रहे हैं इसी भाई-बहन की जोड़ी की, जिसमें बहन ने भाई के करियर और बिजनेस दोनों में एक मजबूत सहारा बनकर साथ निभाया।

दमदार रहा है कोहली का करियर
विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 82 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं और 27 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। 17 साल के इस सफर में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और 'किंग कोहली' का खिताब हासिल किया। टेस्ट और टी-20 से संन्यास लेने के बाद अब वनडे में उनसे फैंस को खासी उम्मीदें होंगी। लेकिन विराट की पहचान अब एक ब्रांड बन चुकी है और उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बिजनेस से आता है।
कोहली के बिजनेस को संभालती हैं भावना
विराट कोहली ने साल 2012 में One8 नाम से एक ब्रांड लॉन्च किया था। इसके तहत वह दो मुख्य बिजनेस चलाते हैं - One8 Commune (रेस्टोरेंट चेन) और One8 Select (फॉर्मल फुटवियर ब्रांड)। इन दोनों ब्रांड्स को उनकी बहन भावना और उनके जीजा संजय ढींगरा मिलकर संभालते हैं। साल 2024 के दौरान जारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, One8 Select की सालाना कमाई लगभग 7 करोड़ रुपए है और इसकी सफलता में भावना का बहुत बड़ा हाथ है।
कोहली की ताकत रही हैं भावना कोहली ढींगरा
भावना कोहली ढींगरा ने हंसराज मॉडल स्कूल से पढ़ाई की है और दौलत राम कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। उनकी शादी बिजनेसमैन संजय ढींगरा से हुई है। वह शुरू से ही विराट की ताकत रही हैं। जब विराट 18 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उस मुश्किल समय में भावना ने विराट को मानसिक रूप से संभाला और हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।
विराट और भावना का रिश्ता बेहद खास है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच का प्यार और सम्मान साफ नजर आता है। रक्षाबंधन के दिन भावना अक्सर विराट के साथ बचपन की तस्वीरें शेयर करती हैं और उनके लिए प्यार भरे शब्द लिखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications