Rajeshwari Gayakwad ने दुकानदार से की जोरदार बहस, मामला मारपीट तक पहुंचा

कर्नाटक में भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ एक सुपरमार्केट में झगड़े में उलझ गईं। किसी सामान की कीमत को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में आपसी बातचीत से झगड़े को सुलझा लिया गया।

Rajeshwari Gayakwad Fight: भारतीय महिला टीम की खिलाडी राजेश्वरी गायकवाड़ अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करती हैं और भारत के लिए विकेट लेती हैं। अपनी गेंदबाजी के कारण वह सुर्ख़ियों में रहती हैं लेकिन इस बार वह नेगेटिव सुर्ख़ियों में आई हैं। एक सुपरमार्केट में दुकानदार के साथ हुआ झगड़ा लड़ाई में बदल गया और इसमें हिंसा भी हो गई। बाद में दोनों पक्षों में बीच बातचीत से इस मामले का निपटारा किया गया।

Rajeshwari Gayakwad
कीमत को लेकर हुई कहासुनी
राजेश्वरी गायकवाड़ किसी कॉस्मेटिक आइटम के लिए दुकानदार से बात कर रही थीं। इसकी कीमत को लेकर हो रही बातचीत कहासुनी में बदल गई। गायकवाड़ दुकानदार के साथ बहस करती हुई नज़र आईं। इसके बाद राजेश्वरी के दोस्तों ने आकर सुपरमार्केट के मालिक के साथ झगड़ा किया और बात मारपीट करने तक आ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना कर्नाटक के विजयपुरा की है।
पुलिस तक नहीं गया मामला
अपने साथ हुई हिंसा को लेकर सुपरमार्केट के मालिक ने पुलिस में शिकायत करने का मन बनाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करने का फैसला दुकानदार ने लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझाइश से मामला सुलझा लिया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद दुकानदार ने पुलिस केस नहीं किया। इस तरह झगड़े को आगे बढ़ने से रोक लिया गया।
लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं राजेश्वरी गायकवाड़
भारतीय महिला टीम के लिए खेलने वाली राजेश्वरी गायकवाड़ लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी करती हैं। साल 2014 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। एकदिवसीय क्रिकेट से शुरुआत करते हुए गायकवाड़ ने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू मुकाबला खेला था। 2017 में टीम इंडिया महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। वह इस टीम का हिस्सा थीं। हालांकि फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Recommended Video

    Team India की खिलाड़ी Rajeshwari Gayakwad ने Super Market में किया हंगामा | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+