IPL और रणजी में चमकने के बाद अब NZ के खिलाफ भी चला बल्ला, डेब्यू पर ही जड़ा शतक

आईपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले रजत पाटीदार इन दिनों गजब के फॉर्म में हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस साल रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें टीम में शामिल किया था।

नई दिल्ली, 3 सितंबर। आईपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले रजत पाटीदार इन दिनों गजब के फॉर्म में हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस साल रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें टीम में शामिल किया था। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ महज 54 गेंदों में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन बनाकर रजत पाटीदार ने अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया।

Rajat Patidar

न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा शतक

भारत-ए की टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 4 दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट खेल रही है। इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच में रजत पाटीदार ने शानदार शतक लगाने का कारनामा किया। यहां खास बात यह है कि रजत पाटीदार का यह भारत-ए के लिए डेब्यू मैच है और अपने पहले ही मैच में उन्होंने अपनी जबरदस्त पारी से टीम को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया है।

170 रन बनाकर हैं नाबाद

न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ रजत पाटीदार इस मुकाबले में 170 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक रजत पाटीदार और तिलक वर्मा के बीच 244 गेंदों में 167 रनों की साझेदारी हो गई थी। यह दोनों ही बल्लेबाज अब यहां से रविवार को अपनी पारी आगे बढ़ाने का काम करेंगे। रजत पाटीदार के पास अपने पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाने का बेहतरीन मौका होगा।

सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ

रजत पाटीदार को अपनी शानदार पारी के लिए हर तरफ से सराहना मिल रही है। उनकी दमदार बल्लेबाजी के लिए कई फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड-ए ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ए ने चार विकेट खोकर 492 रन बना लिए हैं। भारत ए ने न्यूजीलैंड पर 92 रनों की लीड बना ली है और वह फिलहाल मुकाबले में आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+