Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब होगा नए सीजन का धमाकेदार प्रीमियर

Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर सुर्खियों में है। हर साल की तरह इस बार भी फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार शो अपना 20वां सीजन लेकर आ रहा है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

प्रीमियर डेट को लेकर चल रही थी अटकलें
पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का ये शो अपने तय शेड्यूल से हटकर पहले ही लॉन्च किया जा सकता है।

Bigg Boss 20

फैंस की उत्सुकता चरम पर

खबर थी कि सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने वाला बिग बॉस शो इस बार जून में ही दस्तक दे सकता है। ऐसी चर्चाओं ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी थी लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

Samay Raina Caste: क्या है स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना की जाति-धर्म? खुद को 'डेड बॉडी' जैसा क्यों कहा?
Samay Raina Caste: क्या है स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना की जाति-धर्म? खुद को 'डेड बॉडी' जैसा क्यों कहा?

इस समय शुरू होगा बिग बॉस का नया सीजन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 20 इस साल जून में नहीं बल्कि अगस्त में शुरू हो सकता है। शो के मेकर्स ने इसकी टाइमिंग को थोड़ा आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब संभावना जताई जा रही है कि ये शो सितंबर या अक्टूबर की जगह अगस्त के आखिर में ऑन-एयर हो सकता है। इस बदलाव के पीछे एक खास वजह भी सामने आई है।

'खतरों के खिलाड़ी 15' बना देरी की वजह

दरअसल जून का स्लॉट पहले ही 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) के लिए तय किया जा चुका है, जिसे बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करते हैं। ऐसे में चैनल नहीं चाहता कि दोनों बड़े रिएलिटी शो एक-दूसरे से टकराएं। यही कारण है कि बिग बॉस 20 को थोड़ा आगे शिफ्ट किया जा रहा है ताकि दोनों शो को पूरा स्पेस और दर्शकों का ध्यान मिल सके।

पिछले सीजन ने जीता था दर्शकों का दिल

-अगर पिछले सीजन यानी 'बिग बॉस 19' की बात करें तो इसकी शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी और दिसंबर में इसका ग्रैंड फिनाले हुआ था। इस सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

-सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना बने थे जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रही थीं। शो के विनर को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई थी। शो की पॉपुलैरिटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिग बॉस का क्रेज आज भी बरकरार है।

फैंस के लिए नए सीजन में क्या है खास?

बिग बॉस के 20वें सीजन को लेकर उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा हैं। मेकर्स इस बार कुछ नया और बड़ा करने की तैयारी में हैं जिससे शो और भी ज्यादा रोमांचक बन सके। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 में कौन-कौन से नए चेहरे नजर आते हैं और कौन बनता है इस सीजन का सबसे बड़ा स्टार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+