Rajat Patidar ने महज इतने गेंदों में जड़ा शतक, Duleep Trophy में किया बड़ा कमाल, क्या टेस्ट टीम में मिलेगी जगह
Duleep Trophy 2025, Rajat Patidar: बेंगलुरु में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सेंट्रल ज़ोन के कप्तान राजत पाटीदार ने बल्ले से कमाल कर दिया। गुरुवार को नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में पाटीदार ने मात्र 80 गेंदों पर शतक ठोक दिया। उनकी इस पारी में 18 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के बाद ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या वह भारतीय टेस्ट टीम में जगह बना पाएंगे।
इतने गेंदों में पटीदार ने जड़ा शतक (Duleep Trophy 2025, Rajat Patidar)
रजत पाटीदार का यह शतक उनके करियर का 14वां फर्स्ट क्लास शतक है। 32 साल के इस बल्लेबाज़ ने शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। जब वे क्रीज़ पर आए तो सेंट्रल ज़ोन को मज़बूत शुरुआत की ज़रूरत थी। उन्होंने आते ही शानदार शॉट्स खेले और सिर्फ 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उनहोंने तेज रफ्तार में बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों शतक पूरा किया।

आर्यन जुयाल ने भी किया कमाल
इससे पहले ओपनर आर्यन जुयाल ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने 60 रन बनाए लेकिन दुर्भाग्यवश चोटिल होकर मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद पाटीदार और दानिश मालेवार ने पारी को मज़बूती से संभाला। मालेवार ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 144 गेंदों में शतक जड़ा। टी ब्रेक तक सेंट्रल ज़ोन का स्कोर 314/1 था। क्रीज़ पर पाटीदार 111 रन और मालेवार 132 रन पर नाबाद थे। दोनों बल्लेबाज़ों की यह साझेदारी टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रख चुकी है।
फाइनल में पहुंच सकती है सेंट्रल ज़ोन
इस बार दलीप ट्रॉफी नॉकआउट फ़ॉर्मेट में खेली जा रही है। क्वार्टरफाइनल में दो मुकाबले हैं। नॉर्थ ज़ोन बनाम ईस्ट ज़ोन और सेंट्रल ज़ोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन, इन मैचों के विजेता सेमीफ़ाइनल में क्रमशः साउथ ज़ोन और वेस्ट ज़ोन से भिड़ेंगे। राजत पाटीदार की इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उनकी क्लासिकल तकनीक और आक्रामक शॉट्स का शानदार मिश्रण देखने लायक रहा। अगर उनका बल्ला यूं ही चलता रहा, तो सेंट्रल ज़ोन को फाइनल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।












Click it and Unblock the Notifications