RR vs MI, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

आईपीएल 2025 का 50वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ राजस्थान के लिए ये 'करो या मरो' वाला मैच है, तो दूसरी ओर मुंबई के पास टॉप पर पहुंचने का मौका है। ऐसे में मौसम और पिच की भूमिका भी अहम होने वाली है। आइए जानते हैं आज बल्लेबाजों की चलेगी या गेंदबाजों की।

महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जब से आईपीएल 2025 में शतक ठोका है, क्रिकेट फैंस उन्हें 'बेबी डॉन' कहने लगे हैं। जयपुर में धमाकेदार सेंचुरी के दो दिन बाद उनके सामने अब फिर से वही स्टेडियम है, लेकिन सामने है 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस होगी!

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज का सामना आज आईपीएल के सबसे घातक डेथ बॉलर जसप्रीत बुमराह से होगा। जयपुर में ये टक्कर सिर्फ दो टीमों की नहीं, बल्कि एक टीनएजर की जिद और अनुभवी फायरपावर की होगी।

Vaibhav Suryavanshi RR

MI vs RR: कैसा रहेगा आज का मौसम
गुरुवार शाम जयपुर में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी (Humidity) 27 फीसदी के आसपास बनी रह सकती है। हल्की सी हवा चलने की संभावना है, लेकिन ओस (Dew) के चलते बाद में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है।

RR vs MI Pitch Report: पिच क्या इशारा कर रही है?
जयपुर की पिच हाल ही में बल्लेबाजों के लिए जन्नत बनी हुई है। पिछले मैच में यहां 205 रन का स्कोर 15.5 ओवर में ही चेज हो गया था, जो बताता है कि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है। एक तरफ की बाउंड्री सिर्फ 62-65 मीटर की है, जिससे चौके-छक्के आसानी से निकल सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम यहां शायद पहले गेंदबाजी करना पसंद करे, क्योंकि दूसरी पारी में ओस का फायदा मिल सकता है।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, विग्नेश पुथुर, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, कृष्णन श्रीजीत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+