15 करोड़ की सैलरी पाने वाले संजू सैमसन हैं दानवीर, मदद पर खर्च करते हैं इतने करोड़, कहलाते हैं दूसरे धोनी
Sanju Samson ipl sallery: राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनर ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया है।
Sanju Samson gets around 15 crores in ipl: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन ने कई मौकों पर टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान की टीम ने आईपीएल फाइनल में जगह बनाने का काम किया था। इस सीजन भी टीम ने धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।
बड़ी तादाद में हैं संजू के फैंस: अपनी दमदार बल्लेबाजी औऱ शानदार कप्तानी के कारण संजू सैमसन की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। क्रिकेट के अलावा संजू निजी जिंदगी में भी अपने कामों से लोगों का दिल जीतने का काम करते रहते हैं। संजू सैमसन अक्सर जरुरतमंद युवा खिलाड़ियों की मदद करते नजर आए हैं। जो उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

ट्रेनर ने किया खुलासा: राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनर ने एक इंटरव्यू में बताया कि संजू सैमसन को आईपीएल से हर साल लगभग 15 करोड़ मिलते हैं। इन पैसों में से कम से कम 2 करोड़ रुपये वह घरेलू खिलाड़ियों और बच्चों की मदद पर खर्च कर देते हैं। संजू अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान भी है। यही वजह है कि उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ट्रेनर ने कहा कि सैमसन मेरे लिए दूसरे धोनी से कम नहीं हैं।
14 करोड़ है आईपीएल की सैलरी: संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से हर साल 14 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाती है। इसके अलावा बीसीसीआई ने 2023 के लिए जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है, उसमें संजू सैमसन को ग्रेज-C में रखा है। लिहाजा बीसीसीआई की तरफ से उन्हें हर साल एक करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है।
ऐसा रहा है आईपीएल करियर: संजू सैमसन ने अब तक आईपीएल में 152 मैच खेले हैं, जिसमें 137.19 की स्ट्राइक रेट और 29.23 के औसत से 3888 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम में संजू सैमसन लंबे समय से जुड़े हुए हैं। संजू सैमसन को टीम ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में देकर अपने साथ बरकरार रखा था। इसके बाद उन्हें टीम की कप्तानी भी दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications