पूर्व भारतीय कोच ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज, बोले- हमेशा धोनी के इर्द-गिर्द घूमते थे बुमराह

क्रिकेट के गलियारों में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम चर्चा का बड़ा केंद्र बना हुआ है।

नई दिल्ली, 3 जुलाई: क्रिकेट के गलियारों में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम चर्चा का बड़ा केंद्र बना हुआ है। एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में बुमराह ने वो कर दिखाया, जो बड़े से बड़ा बल्लेबाज नहीं कर पाया। जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 29 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। बल्ले से आग उगलने के बाद गेंद से भी उन्होंने मेजबान टीम के एक के बाद एक 3 विकेट अपने नाम किए। इसी बीच बुमराह को टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

सामने आया ड्रेंसिग रूम का सच

सामने आया ड्रेंसिग रूम का सच

पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच आर श्रीधर (R Shridhar) ने हाल ही में अपने दिए एक इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। एस ड्रेसिंग रूम का राज बताते हुए उन्होंने कहा- ''जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के एक कमाल के स्टुडेंट है। जब भी एमएस धोनी ड्रेसिंग रूम में कुल बात करते थे या कुछ भी बोल रहे होते थे, तो वो (बुमराह) हमेशा उनके इर्द-गिर्द ही घूमते रहते थे। वो धोनी की हर एक बात को बहुत ही ध्यान से सुनते थे।''

आर श्रीधर के इस बयान से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह का व्यक्तित्व कैसा है और वो किस तरह के इंसान है।

धोनी की कप्तानी में हुआ डेब्यू

धोनी की कप्तानी में हुआ डेब्यू

28 वर्षीय जसप्रीत बुमराह ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में ही अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। उन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला T20I और वनडे मैच खेला था। उस समय धोनी ही भारतीय टीम के कप्तान थे। धोनी की कप्तानी में बुमराह ने 8 वनडे मैचों में 14.64 की शानदार औसत से कुल 17 और 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 18.82 की औसत से कुल 28 विकेट अपने नाम किए।

टीम इंडिया के कप्तान हैं बुमराह

टीम इंडिया के कप्तान हैं बुमराह

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कोरोना होने के बाद बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को एजबेस्टन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया। कपिल देव (Kapil Dev) के बाद बुमराह भारत के सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज रहे, जिनको टेस्ट फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करने का मौका मिला। ओवरऑल वह टीम इंडिया के 36वें टेस्ट कप्तान बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+