वेस्टइंडीज में कमाल करने के बाद अश्विन का जोश नहीं कम, युवाओं के साथ खेल रहे हैं मैदान पर
भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर रविंचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने वेस्टइंडीज टूर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
अब यह दिग्गज खिलाड़ी तमिल नाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीएन) के डिवीजन 1 टूर्नामेंट में भाग ले रहा है। गुरुवार, 3 अगस्त को अश्विन यहां पर माल्यापोर रिक्रिएशन क्लब ए को रिप्रजेंट कर रहे हैं। (Image- Social Media)

यहां टीएनसीएन डिवीजन 1 में अश्विन की टीम का मुकाबला यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब से हो रहा है। अश्विन के समपर्ण और अपने राज्य में क्रिकेट को लेकर ये उनका जबरदस्त कमिटमेंट दर्शाता है। खास बात यह है कि अश्विन 2023 की शुरुआत से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं।
पहले उन्होंने साल की शुरुआत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली, इसके बाद आईपीएल और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज। इसके बावजूद उनके पैशन में कमी नहीं आई है। अश्विन ने कैरेबियन टूर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की परफॉरमेंस देते हुए पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 और दूसरी में 7 विकेट चटकाए थे।
दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में भी उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। हालांकि बारिश के चलते वह मुकाबला अंतिम दिन पूरा ना हो सका और ड्रा में तब्दील हो गया।
ये भी पढ़ें- सेरेना विलियम का प्रेगनेंसी वर्कआउट रूटीन: जानिए कैसे रहती हैं सुपरफिट- VIDEO
अश्विन ने ताजा कदम की लोग सराहना कर रहे हैं और उनको ऐसे क्रिकेटर के तौर पर देख रहे हैं जो क्रिकेट खेलने, अपना अनुभव युवाओं के साथ शेयर करने का कोई मौका कभी नहीं छोड़ता। बता दें, इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज में ही है, लेकिन अश्विन को सफेद गेंद क्रिकेट सेटअप में जगह नहीं दी गई है।
भारतीय वर्ल्ड कप में अश्विन के पास जगह पाने के, धुंधले ही सही, पर मौके जरूर है, ऐसे में वे अपने लय को बरकरार रखना चाहेंगे। टीम इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए जो टीम घोषित की है, उसमें वाशिंगटन सुंदर को जगह दी है, यानी वर्ल्ड कप की टीम में एक ऑफ स्पिनर की जगह बची हुई है।












Click it and Unblock the Notifications