रोहित की पत्नी का गम अश्विन की वाइफ को बांटना पड़ा, दोनों क्रिकेटरों के बीच ऐसा क्या हुआ
मुंबई, 1 मई: क्रिकेट का खेल निराला है। एक ही सीजन में सितारे अपनी दिशा बदल लेते हैं और खिलाड़ी की दशा बिगड़ जाती है। इसे किस्मत कहिए या खेल, भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे इस समय बिखरे नजर आते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली को जितनी असफलता आईपीएल के मौजूदा सीजन में मिली उतनी कभी नहीं मिली। कोहली हार-झक मारकर किसी तरह संघर्ष करते हुए एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे लेकिन वह टीम के काम नहीं आया क्योंकि जीत फिर भी विपक्षी टीम को मिली।
Recommended Video

दो चर्चित पत्नियों के हावभाव देखे गए
दूसरी ओर रोहित शर्मा हैं जो कप्तानी के साथ बैटिंग के मोर्चे पर बुरी तरह मात खाते नजर आए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 8 मैच हारी और फिर उनको राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत नसीब हुई। लेकिन इस जीत में भी बल्लेबाज रोहित पूरी तरह फ्लॉप रहा जिसने 2 ही रनों का योगदान किया।
शनिवार को हुए इन मुकाबलों में दो चर्चित पत्नियों के हावभाव देखे गए। विराट की पत्नी अनुष्का फिल्मी लुक में कोहली के लिए चिल्लाती हुई देखी गईं तो रोहित की पत्नी रितिका सजदेह पति की नाकामयाबी पर गम के सागर में डूब गईं।

ये क्या हुआ-
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए केवल 158 ही रन बनाए थे जिसके जवाब में खेलने उतरी मुंबई इडियंस को रोहित और ईशान किशन जैसे महंगे खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें थे लेकिन हिटमैन के नाम से चर्चित रोहित शर्मा केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए।
शर्मा को आउट करने वाला बॉलर भी चर्चा का विषय है क्योंकि पारी की शुरुआती गेंदों को इस बार रविचंद्रन अश्विन डाल रहे थे। अश्विन एक छोर पर स्पिन करने का जिम्मा संभाल रहे थे। उन्होंने रोहित को एक गेंद फेंकी जिसको हिट करने में कप्तान साहब मिस टाइम कर गए और यह सीधी डेरियल मिशेल के हाथों में चली गई।

खुशी है तो दूसरी ओर गम
रोहित के आउट होते ही मैच को स्टैंड में देख रहीं पत्नी रितिका सजदेह उदास हो गईं। रितिका के चेहरे पर रोने-धोने वाले, गमगनी भाव बहुत जल्द पकड़ में आ जाते हैं। दूसरी ओर अश्विन की पत्नी प्रीति खड़ी थीं जो पति की कामयाबी पर फूली नहीं समा रहीं थीं।
तभी प्रीति को आभास हुआ कि एक तरफ उनकी खुशी है तो दूसरी ओर रितिका का गम है। फिर वे रितिका का गम बांटने के लिए उनके पास गईं और गले लगा लिया।
आखिरी हंसी रोहित शर्मा की पत्नी के खाते में आई
हालांकि मैच का नतीजा ऐसा था कि आखिरी हंसी रोहित शर्मा की पत्नी के खाते में आई। रोहित के फ्लॉप होने के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम मैच जीतने में कामयाब रही और लगातार चला आ रहा 8 हारों का सिलसिला तोड़ दिया। इस हार के बावजूद राजस्थान की टीम पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है जबकि रोहित शर्मा की टीम के प्लेऑफ में जाने के सारे चांस खत्म हो चुके हैं। मुंबई के हाथ में इस समय केवल एक ही चीज है- अपने सभी मैच जीतकर मुंह उठाकर आईपीएल के इस सीजन से विदाई ले।
यह भी पढ़ें- अर्धशतक मुश्किल से लगा, पर इसकी भी कीमत है, शमी ने दी कोहली को शाबासी- VIDEO












Click it and Unblock the Notifications