Qualifier 1, IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- PBKS vs RCB
IPL 2025 का पहला क्वालिफायर यानि वो मुकाबला जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री लेती है! और इस बार दो ऐसी टीमें आमने-सामने हैं जिनके फैंस सालों से एक ही सपना देख रहे हैं- IPL ट्रॉफी! जी हां, आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) मुल्लांपुर स्टेडियम, चंडीगढ़ में आमने-सामने होंगी। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
बेंगलुरु की टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक पहुंची थी लेकिन हर बार खिताब से चूक गई। दूसरी ओर पंजाब की टीम सिर्फ एक बार, 2014 में फाइनल खेल सकी थी। अब इन दोनों एक और मौका मौका मिला है- और जो आज जीतेगा, वो सीधे पहुंचेगा फाइनल में पहुंच जाएगा।

RCB बनाम PBKS - प्लेऑफ का अनुभव किसके काम आएगा?
प्लेऑफ के इतिहास में बेंगलुरु की टीम का अनुभव थोड़ा भारी लगता है। RCB ने अब तक 15 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं जिसमें 5 बार जीत और 10 बार हार का सामना किया है। वहीं पंजाब ने सिर्फ 4 मुकाबले खेले हैं जिनमें से एक ही बार जीत मिली है। हालांकि, टी20 क्रिकेट में इतिहास से ज़्यादा मायने रखता है आज का प्रदर्शन।
अनुभव बनाम युवा जोश - बल्लेबाज़ी में ज़मीन-आसमान का फर्क
IPL 2025 में दोनों टीमों का बल्लेबाज़ी का अंदाज़ बिल्कुल अलग रहा। पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी लगभग 60% रन उन खिलाड़ियों से आए हैं जिन्होंने भारत के लिए अभी डेब्यू नहीं किया है यानी अनकैप्ड प्लेयर। वहीं RCB की तरफ से ऐसे खिलाड़ियों ने सिर्फ 4 रन बनाए हैं, यानी 0.1% से भी कम। ये आंकड़े बताते हैं कि पंजाब ने अपने यंग टैलेंट को मौके दिए और वो खरे भी उतरे, जबकि RCB ने अपने भरोसेमंद सितारों को आगे रखा।
IPL 2025 में कौन रहा सबसे चमकदार?
RCB के लिए सबसे बड़ा नाम एक बार फिर विराट कोहली ही रहे, जिन्होंने अब तक 602 रन बनाए हैं। उनके बाद फिल सॉल्ट (331 रन) और रजत पाटीदार (271 रन) का योगदान रहा। दूसरी ओर, पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (514 रन), प्रभसिमरन सिंह (499 रन) और प्रियंश आर्य (424 रन) ने कमाल की बैटिंग की है। विराट कोहली का योगदान RCB के कुल रनों में से 26.7% है - जो दिखाता है कि उन्होंने अपनी टीम को अकेले संभाला है।
हेड-टू-हेड: पंजाब थोड़े आगे, लेकिन फासला बेहद कम
अब तक दोनों टीमों के बीच 33 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से PBKS ने 17 और RCB ने 16 मैच जीते हैं। एक भी मुकाबला रद्द नहीं हुआ है। ऐसे में रिकॉर्ड की बात करें तो मामला लगभग बराबरी का है - और आज का मैच इस राइवलरी की तस्वीर बदल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications