PBKS vs SRH: विलियमसन ने लगातार छठे मैच में जीता टॉस, धवन करेंगे पंजाब की कप्तानी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 28वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर लगातार 3 मैचों में जीत हासिल कर यहां पहुंचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है, जो इस सीजन एक जीत, एक हार के फॉर्मूले पर चली आ रही है और अब तक खेले गये 5 मैचों में से 3 में जीत हासिल कर चुकी है। दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की है और ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक खेले गये मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच 24 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें 18 बार हैदराबाद की टीम ने 18 बार जीत हासिल की है तो वहीं पर 6 बार पंजाब किंग्स की टीम ने जीत हासिल की है। पिच की बात करें तो यह पिच इस्तेमाल की हुई नजर आ रही है, जिसकी वजह से यहां पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती नजर आ सकती है।

और पढ़ें: 'उसे अश्विन की तरह रिटायर आउट हो जाना चाहिये था', पूर्व क्रिकेटर ने इस खिलाड़ी को बताया DC की हार का जिम्मेदार

लगातार छठे मैच में विलियमसन ने जीता टॉस

लगातार छठे मैच में विलियमसन ने जीता टॉस

इसी को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिन का मैच होने के बावजूद जब विलियमसन ने गेंदबाजी करने का फैसला किया तो उनसे इसके पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हमारी टीम के लिये पिछले कुछ मैचों से यह फैसला हमारे लिये सही साबित होता नजर आ रहा है, इसी वजह से हम उसी के साथ जाना चाहते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये केन विलियमसन ने लगातार छठे मैच में टॉस जीता है और बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरे हैं।

इस वजह से धवन कर रहे हैं कप्तानी

इस वजह से धवन कर रहे हैं कप्तानी

वहीं पर पंजाब किंग्स की बात करें तो इस मैच में टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को शनिवार के अभ्यास के दौरान पैर के अंगूठे पर चोट लग गई थी जिसकी वजह से वो इस मैच में खेल नहीं पाये हैं। इसी को देखते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया है।

जानें कैसी है प्लेइंग 11

जानें कैसी है प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, जे सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+