PBKS vs GT Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

PBKS vs GT Pitch And Weather Report: आईपीएल 2024 में आज 21 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इस रोमांचक भिड़ंत से पहले पिच और रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अंक तालिका में कौन, कहां?
पंजाब किंग्स फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है क्योंकि उसने अपने पिछले सात मैचों में से केवल दो में जीत हासिल की है। वे अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस से नौ रन से हार गए। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस अपने पिछले सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में पंजाब किंग्स से सिर्फ एक स्थान ऊपर है। वे अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स से छह विकेट से हार गए।

mullanpur cricket stadium

बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों को समान रूप से मदद करती है। फैंस अच्छे स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें तेज गेंदबाजों को कुछ विकेट मिलेंगे। इस पिच पर आखिरी मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जहां 17 विकेट के नुकसान पर कुल 375 रन बने थे।

पीबीकेएस बनाम जीटी वेदर रिपोर्ट
मुल्लांपुर में रविवार को शाम का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर लगभग 34 प्रतिशत होगा, और औसत हवा की गति लगभग 13 किमी/घंटा होगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

ये भी पढ़ें- PBKS vs GT Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश

गुजरात टाइटंस टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मानव सुथार, मैथ्यू वेड, विजय शंकर, उमेश यादव, केन विलियमसन, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा

पंजाब किंग्स टीम: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, शिवम सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, अथर्व तायदे, जॉनी बेयरस्टो, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, सिकंदर रज़ा, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+