Punjab Kings IPL Retention List: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स में होंगे ये धुरंधर, हैरान करने वाले नाम
Punjab Kings IPL Retention List: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स को अभी भी पहली आईपीएल ट्रॉफी की तलाश है। अब रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के नए हेड कोच होंगे, लेकिन आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स की रणनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पंजाब किंग्स का लक्ष्य नीलामी के लिए अपने बजट को अधिकतम करना है, इस प्रकार वे अपने रिटेंशन में केवल तीन खिलाड़ियों को ही रखने की सोच सकते हैं।
शिखर धवन की जगह नए कप्तान की तलाश
शिखर धवन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे आईपीएल 2025 सीज़न के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जिससे पंजाब किंग्स को नए टीम कप्तान की तलाश करनी होगी। पंजाब किंग्स आईपीएल में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए नए खिलाड़ियों को जोड़ना चाहेगी। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में सैम कर्रन को रिलीज किया जा सकता है।

लियम लिविंगस्टोन को टीम करेगी रिटेन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लियम लिविंगस्टोन का बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है। पंजाब के लिए लियम लिविंगस्टोन बेहद अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लियम लिविंगस्टोन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह लेग स्पिन और ऑफ स्पिन दोनों गेंदबाजी कर सकते हैं। पंजाब किंग्स की टीम लियम को ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है।
शशांक सिंह पर रहेगी नजर
पंजाब किंग्स जिस दूसरे खिलाड़ी को रिटेन करने पर विचार कर रही है, वह है शशांक सिंह, जिसने टीम के लिए शानदार पारियां खेली हैं। एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में, सिंह को रिटेन करना टीम के लिए फायदे का सौदा होगा। शशांक सिंह ने कई मैचों में तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को अकेले जीत दिलाने का काम किया था।
अर्शदीप सिंह का क्या होगा?
आईपीएल के अलावा टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह को रिटेन करने पर विचार किया जा सकता है। साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा की टीम से छुट्टी हो सकती है। पंजाब किंग्स हर साल टीम में बड़े फेरबदल करती है और इस सीजन भी ऐसा देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications