IPL 2026: पंजाब किंग्स 5 बड़े नामों को करेगी रिलीज! लिस्ट ने ऑक्शन से पहले मचाया हड़कंप
IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने एक ऐसा कदम उठाने की तैयारी कर ली है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। टीम ने कुछ बड़े बदलाव और स्क्वाड को बेहतर बनाने का मन बना लिया है, लेकिन इसके लिए कुछ बड़े नामों की बलि चढ़ सकती है।
न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइज़ी 5 हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों को रिलीज करने पर विचार कर रही है- जिनमें ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का नाम सबसे चौंकाने वाला है।

1. Glenn Maxwell- ग्लेन मैक्सवेल
कभी पंजाब के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की बैटिंग इस सीजन पूरी तरह नाकाम रही। पिछले सीजन ₹4.20 करोड़ में खरीदे गए इस ऑलराउंडर ने महज़ 48 रन और 4 विकेट लिए। टीम मैनेजमेंट अब उनसे आगे बढ़ने के मूड में दिख रही है।
2. Marcus Stoinis: मार्कस स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर स्टोइनिस (Marcus Stoinis) भले मैच-विनर रहे हों, लेकिन ₹11 करोड़ की कीमत के मुकाबले परफॉर्मेंस में उतनी दम नहीं दिखी। कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग अब इस रकम को किसी नए ऑलराउंडर पर लगाने का मन बना सकते हैं।
3. Lockie Ferguson: लॉकी फर्ग्युसन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन (Lockie Ferguson) ने सिर्फ 4 मैचों में 5 विकेट लिए, लेकिन फिर चोटिल होकर सीज़न से बाहर हो गए। 34 साल की उम्र में लगातार फिटनेस इश्यू टीम को उनके रिप्लेसमेंट की ओर झुका रहे हैं।
4. Azmatullah Omarzai: अजमतुल्लाह उमरजई
अफगान ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) ने गेंद और बल्ले से ठीक-ठाक प्रदर्शन किया - 8 विकेट और 57 रन - लेकिन टीम को अब ऐसे ऑलराउंडर चाहिए जो 'गेम बदलने वाले' साबित हों। सूत्र बताते हैं कि उन्हें चेन्नई या लखनऊ जैसी टीमें टारगेट कर सकती हैं।
5. Suryansh Shedge: सूर्यांश शेजे
यंग बैटर सूर्यांश शेजे (Suryansh Shedge) को टीम ने ₹30 लाख में साइन किया था, लेकिन उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 7 रन बनाए। पंजाब शायद उन्हें छोड़कर किसी एक्सपीरियंस्ड घरेलू हिटर पर दांव लगाए।
पंजाब किंग्स का 2025 का प्रदर्शन और आगे की रणनीति
2025 में पंजाब किंग्स ने ग्रुप स्टेज में 9 जीत के साथ टॉप पर फिनिश किया था। लेकिन फाइनल तक की रेस में कुछ छोटी गलतियां भारी पड़ीं। अब 2026 से पहले टीम अपने बजट को 'फाइन-ट्यून' करना चाहती है। अगर ये 5 खिलाड़ी वाकई रिलीज़ होते हैं, तो पंजाब किंग्स के पास बड़ा पर्स खुलेगा और टीम को एक नई, ज्यादा स्ट्रॉन्ग यूनिट बनाने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications