'किसी का घर तोड़कर, अपना घर बना लिया', शोएब मलिक ने सना जावेद पर जताया प्यार तो भड़के फैंस
Fans Troll Sana Javed: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से सना जावेद ने पिछले महीने ही शादी की थी। सानिया मिर्जा से करीब 14 साल का पुराना रिश्ता तोड़कर शोएब मलिक ने सना जावेद का हाथ थामा है।
लगातार हो रहे हैं ट्रोल
शोएब मलिक के इस फैसले की आलोचना भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। शोएब मलिक और सना जावेद को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। पाकिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जहां सना जावेद शोएब मलिक को चीयर करते हुए नजर आई थी।

शोएब मलिक बिखेर रहे जलवा
पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की तरफ से खेलते हुए शोएब मलिक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शोएब मलिक के बल्ले से टीम के लिए इस सीजन जमकर रन निकल रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह किया था। निकाह के बाद शोएब मलिक का यह पहले क्रिकेट टूर्नामेंट है।
पत्नी को दिया अवार्ड
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने शोएब मलिक के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जहां शोएब मलिक मैच के दौरान जीते हुए अवार्ड को सना जावेद को देने का काम करते हैं। शोएब मलिक को जो अवार्ड मिला है वह उन्होंने अपनी वाइफ के साथ शेयर किया। शादी के बाद शोएब मलिक का यह पहला अवार्ड है जो उन्होंने पेशावर जाल्मी के मुकाबले के दौरान जीता था।
फैंस ने किया ट्रोल
शोएब मलिक ने अपनी इस ट्रॉफी को सना जावेद को सौंपने का काम किया। सना जावेद और शोएब मलिक की तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। सना जावेद को लेकर एक यूजर ने कहा किसी का घर तोड़कर अपना घर बना लिया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा शोएब मलिक अब चौथा निकाह करने की तलाश में हैं।












Click it and Unblock the Notifications