ICC ने दोगुनी की महिला विश्वकप 2022 की इनामी राशि, जानें विनर्स को कितना मिलेगा पैसा

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की मेजबानी में इस साल 4 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किये जाने वाले आईसीसी के महिला वनडे विश्वकप की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें महिला टीमें इस प्रारूप में वर्ल्ड चैम्पियन बनने के लिये एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट की तैयारियों के लिये भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे और एक मैच की टी20 सीरीज खेलने पहुंची है, जिसमें उसे अभी तक एक भी मैच में जीत हासिल करना बाकी है। उसे सलामी बैटर स्मृति मंधाना की गैर मौजूदगी का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उसके चलते उसे एक टी20 और दो वनडे मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

इस बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिये आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 की इनामी राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। आईसीसी ने इस बात की पुष्टि करते हुए साफ किया है कि 2017 में इंग्लैंड में खेले गये विश्वकप में जितनी इनामी राशि दी गई थी उसका दोगुना न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले महिला विश्वकप के विनर्स को दिया जायेगा।

और पढ़ें: 'मैने नहीं बताया, किसी और ने किया लीक', ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर आने पर साहा ने तोड़ी चुप्पी

प्लेऑफ के लिये तय की गई है इतनी राशि

प्लेऑफ के लिये तय की गई है इतनी राशि

उल्लेखनीय है कि 2017 में खेले गये महिला विश्वकप में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी और उसमें उन्हें 1.5 मिलियन डॉलर का इनाम मिला था, तो वहीं रनर्स अप भारत को 2,70,000 डॉलर्स का इनाम दिया गया था। वहीं इस बार यह इनामी राशि बढ़ गई है और विजेताओं को लगभग 10 करोड़ (9.98) तो वहीं पर रनर्स अप को 5 करोड़ (4.53) रुपये का इनाम दिया जायेगा। वहीं विश्वकप में सेमीफाइनल मैच से बाहर होने वाली हर टीम को 300,000 डॉलर्स दिया गया था लेकिन इस बार यह इनाम बढ़ाकर 70, 000 डॉलर्स कर दिया गया है।

ग्रुप स्टेज पर कितना मिलेगा पैसा

ग्रुप स्टेज पर कितना मिलेगा पैसा

गौरतलब है कि ग्रुप स्टेज में खेलने वाली टीमों के लिये भी इनामी राशि को दोगुना कर दिया है, जो कि पहले 300,000 डॉलर्स था लेकिन अब यह राशि 700,000 डॉलर्स हो गई है। ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें ग्रुप स्टेज पर मिली हर जीत के लिये 25 हजार डॉलर्स का इनाम दिया जायेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रोबिन ग्रुप स्टेज में किया जाना है जिसका मतलब है कि हर टीम एक दूसरे से कम से कम एक बार जरूर खेलेगी। इस टूर्नामेंट की मेजबानी न्यूजीलैंड के 6 शहरों में की जानी है।

भारत को अब भी है पहले खिताब की तलाश

भारत को अब भी है पहले खिताब की तलाश

आपको बता दें कि महिला विश्वकप के दौरान कुल 28 मैच खेले जायेंगे, जिसमें हर जीत के साथ टीम को 2 अंक मिलेंगे जबकि टाय या मैच रद्द होने की दिशा में एक अंक दिये जायेंगे। अंकतालिका में सबसे ज्यादा लेकर टॉप 4 पर काबिज रहने वाली 4 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी और वहां से फाइनल और विजेता का पता चल जायेगा। महिला क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड की टीम ने 5 साल पहले भारत को हरा कर अपना चौथा खिताब जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 11 में से 6 विश्वकप जीतने में कामयाब रही है। न्यूजीलैंड की टीम भी साल 2000 में मेजबानी करते हुए विजेता बनी है। वहीं भारत की टीम दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन उसे अब भी अपने पहले विश्वकप खिताब की दरकार है।

जानें कैसा है इनामी राशि का वितरण

जानें कैसा है इनामी राशि का वितरण

जानें कैसा है इनामी राशि का वितरण:

विश्वकप विजेता टीम: INR 9.98 crore

उपविजेता टीम: INR 4.53 crore

सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीम: INR 2.27 crore

ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम: INR 52.93 lakh

ग्रुप स्टेज में मिलने वाली हर जीत के लिये: INR 18.9 lakh

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+