IPL 2026: रिंकू की बेस्ट पारी पर छलका मंगेतर प्रिया सरोज का दर्द, दिवंगत ससुर को याद कर हुईं भावुक
Priya Saroj: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया मुकाबला किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं था। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 155 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ ने भी ठीक 155 रन ही बनाए और मैच टाई होकर सुपर ओवर में पहुंच गया। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रिंकू सिंह ने पहले अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को संभाला और फिर सुपर ओवर में जीत दिलाकर महफिल लूट ली।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने इस पूरी जीत और रिंकू के संघर्ष को अपने स्वर्गीय ससुर खानचंद सिंह को समर्पित कर दिया। प्रिया ने कहा कि रिंकू ने आज जो कुछ भी मैदान पर किया, वह अपने पिता के लिए किया। उन्होंने साझा किया कि परिवार आज उन्हें बहुत ज्यादा याद कर रहा है और रिंकू की यह शानदार पारी उनके पिता के लिए सबसे बड़ा सम्मान है।

रिंकू ने इसी साल रिंकू को खोया
रिंकू सिंह के लिए यह मैच भावनात्मक रूप से बहुत कठिन था, क्योंकि इसी साल उन्होंने अपने पिता को खोया है। मैच के दौरान जब स्कोर बराबर हुआ और दबाव चरम पर था, तब भी रिंकू ने अपना धैर्य नहीं खोया। प्रिया सरोज ने रिंकू के इस जज्बे को सलाम करते हुए इसे पिता के आशीर्वाद का नतीजा बताया। स्टेडियम में मौजूद प्रिया की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, क्योंकि रिंकू ने न केवल मैच जीता, बल्कि करोड़ों दिलों को अपनी भावनाओं से छू लिया।
What it's all about 🤌💜 pic.twitter.com/t4l5Rb3zMj
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 26, 2026
प्रिय सरोज स्टेडियम में थीं मौजूद
गौरतलब है कि रिंकू सिंह ने आईपीएल में केकेआर के लिए अपनी बेस्ट पारी खेली। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 51 गेंदों का सामना कर 83 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 धमाकेदार छक्के जमाए। इस दौरान प्रिया सरोज स्टेडियम में ही मौजूद थीं।












Click it and Unblock the Notifications