पृथ्वी शॉ के ऊपर किया गया हमला, सेल्फी के लिए मना करने पर तोड़ दी गाड़ी

पृथ्वी शॉ खाना खाने के लिए गए थे और वहां कुछ लोग आकर सेल्फी के लिए कहने लगे, मना करने पर उन्होंने हमला कर दिया।

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw Attacked: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को हार ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। शॉ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाल गेंद सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस बीच अब खबर यह आ रही है कि मुंबई में उनके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और कार का भी पीछा किया है। पैसे भी मांगने की बात सामने आई है। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

खाना खाने के लिए गए थे पृथ्वी शॉ

ओशिवारा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पृथ्वी शॉ अपने दोस्त की गाड़ी में एक पांच सितारा होटल में जा रहे थे। इस बीच लोगों ने कार के ऊपर बेसबॉल के बल्लों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार शॉ किसी होटल में डिनर के लिए गए थे और वहां एक आरोपी ने सेल्फी के लिए कहा। शॉ ने दो लोगों को सेल्फी के लिए मना कर दिया। इसके बाद अन्य लोगों के साथ वापस वह व्यक्ति आया और सेल्फी की मांग करने लगे। शॉ ने कहा कि वह दोस्त के साथ खाने के लिए आए हैं इसलिए समय खराब नहीं करना चाहते। इसके बाद मैनेजर को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई गई।

होटल के बाहर किया गाड़ी पर हमला

मैनेजर ने उन लोगों को होटल से बाहर जाने के लिए कहा गया। इससे उनका गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। खाने के बाद शॉ वापस दोस्त के साथ जाने लगे तब वही लोग होटल के बाहर इंतजार कर रहे थे। शॉ के दोस्त की बीएमडब्ल्यू कार को बेसबॉल बैट्स से तोड़ा गया। आगे और पीछे के विंडो पर लगे शीशों को तोड़ दिया गया। शिकायत में बताया गया है कि शॉ कार में थे और कोई बखेड़ा नहीं चाहते थे, इसलिए पृथ्वी शॉ को दूसरी गाड़ी से भेज दिया गया।

महिला ने आकर झूठे आरोपों की दी धमकी

इसके बाद शॉ के दोस्त की गाड़ी जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पम्प पर रोकी गई और एक महिला आई। इस महिला ने कहा कि इस मामले को समाप्त करने के लिए उसे 50 हजार रुपये देने होंगे, अन्यथा मैं झूठे आरोप लगा दूंगी। इसके बाद शॉ के दोस्त ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आकर शिकायत दर्ज कराई। होटल स्टाफ ने उन लोगों के नाम और नम्बर पुलिस को उपलब्ध कराये।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Virat Kohli की Porsche गाड़ी की कीमत आपके होश उड़ा देगी, जानें खासियत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+