पृथ्वी शॉ को अब उठाना होगा बड़ा कदम, करियर बचाने के लिए करना होगा अर्जुन तेंदुलकर वाला काम
पृथ्वी शॉ जब टीम इंडिया में टेस्ट खेलने आए थे, तब पहले ही मुकाबले में धांसू शतकीय पारी खेली थी। उस समय सभी को यही लग रहा था कि भारत को भविष्य का स्टार खिलाड़ी मिल गया है। समय बितता चला गया और उस खिलाड़ी को न जाने किसी की नजर लग गई।
सबसे पहले पृथ्वी शॉ को आईपीएल में किसी ने नहीं खरीदा, अब घरेलू क्रिकेट में भी उनके लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। पृथ्वी शॉ को मुंबई की टीम में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया। आगे भी शायद ही उनको अब टीम में शामिल किया जाए। युवा शॉ में अभी काफी क्रिकेट है।

शुभमन गिल के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले शॉ को कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने घरेलू क्रिकेट को आगे बढाने के लिए एक काम किया था। उन्होंने मुंबई की टीम को ही छोड़ दिया था और गोवा से खेलने के लिए चले गए।
अर्जुन तेंदुलकर की तरह करना होगा काम
अर्जुन तेंदुलकर को गोवा की टीम में नियमित अंतराल पर मौके भी मिल रहे हैं। पृथ्वी शॉ के पास भी किसी अन्य टीम से खेलने का मौका है लेकिन उनको खुद के ऊपर ध्यान देना पड़ेगा। सबसे बड़ी बात फिटनेस और अनुशासन की है। उनको टीम में रहते हुए नियमों का पालन करना पड़ेगा।
अनुशासन सबसे जरूरी
आउटसाइड गतिविधियों को छोड़कर फिर से आना होगा। अगर मुंबई में उनको नहीं लिया जाता है, तो किसी अन्य राज्य की टीम में जाकर खेल सकते हैं। ऐसा पहले भी होता आया है जब कोई खिलाड़ी अपनी टीम छोड़कर अन्य राज्य में खेलने के लिए चला जाता है।
करियर बचाना होगा
25 साल के पृथ्वी शॉ को खुद का करियर बचाने के लिए कुछ करना पड़ेगा। उनके अंदर काफी ज्यादा प्रतिभा है और यह बात किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में उनको अपनी काबिलियत को आगे लाते हुए उन सभी बुरी चीजों को पीछे छोड़ना होगा, जिनके कारण आज उनको किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेलने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications