30 नवंबर को खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 25 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

National Sports Awards 2022 आगामी 30 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी। सोमवार को यह जानकारी खेल मंत्रालय की ओर से दी गई। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार शरथ कमल अचंता को दिया जाएगा। इसके अलावा खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार विजेता 30 नवंबर, 2022 (बुधवार) को शाम 4 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे। आपको बता दें कि समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है।

president Droupadi Murmu

किन्हें मिलेगा पुरस्कार?

टेबल टेनिस में स्टार खिलाड़ी अचंत शरत कमल को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अचंत शरत कमल टेबल टेनिस में एक बड़ा नाम हैं और वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा चुके हैं। जिन खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा उनमें एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन, एल्डोस पॉल, अविनाश साबले, बॉक्सर निकहत जरीन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। इसके अलावा सात कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+