Preity Zinta की PBKS ने मुंबई और केकेआर को छोड़ा पीछे, मिनी ऑक्शन से पहले गजब हो गया, फैंस हैरान

IPL mini auction, Preity Zinta: आईपीएल मिनी-ऑक्शन से पहले इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (PBKS) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने गूगल की साल 2025 में दुनिया भर में सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली टॉप 5 स्पोर्ट्स टीमों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। इस रैंकिंग के साथ पंजाब किंग्स, नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस (MI) और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी बड़ी टीमों को पछाड़ते हुए इस सूची में अधिक रैंक वाली आईपीएल टीम बन गई है।

पंजाब किंग्स ने किया कमाल (IPL mini auction, Preity Zinta)

पंजाब किंग्स की यह उपलब्धि बताती है कि टीम पिछले कुछ सालों में कितनी पॉपुलर हुई है। गूगल रैंकिंग में पंजाब किंग्स ने अपने दमदार प्रदर्शन के कारण यह मुकाम हासिल किया है। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंची थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि, टीम ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो सकी थी।

Preity Zinta 1

पंजाब किंग्स ने इस उपलब्धि पर क्या कहा?

पंजाब किंग्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर सौरभ अरोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बहुत मायने रखती है क्योंकि यह दिखाता है कि टीम और ब्रांड के साथ फैंस वास्तव में जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली टीमों में स्थान पाना विनम्रता की बात है। यह हमें बताता है कि लोग सिर्फ़ हमें देख नहीं रहे हैं, वे भावनात्मक रूप से टीम से जुड़े हुए हैं।

पंजाब ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम के कोर को बरकरार रखते हुए कई प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम की कप्तानी की ज़िम्मेदारी संभाल रहे श्रेयस अय्यर को रिटेन किया गया है। उनके साथ विस्फोटक बल्लेबाज प्रियांस आर्या, प्रभसिमरन सिंह और मार्क्स स्टोइनिस भी टीम में शामिल हैं। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम की योजनाओं का एक अहम हिस्सा बने रहेंगे।

टॉप 5 सबसे ज़्यादा सर्च की गई स्पोर्ट्स टीमें (Google, 2025)

पेरिस सेंट-जर्मेन एफसी (Paris Saint-Germain FC)
एस.एल. बेनफिका (S.L. Benfica)
टोरंटो ब्लू जेज़ (Toronto Blue Jays)
पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+