विराट कोहली के साथ अपनी प्यारी तस्वीर पर प्रीति जिंटा ने अब कही दिल की बात, कर दिया बड़ा खुलासा

Virat Kohli and Preity Zinta: विराट कोहली इस समय धाकड़ फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनका बल्ला जमकर चल रहा है और आरसीबी भी अच्छा काम कर रही है। विराट कोहली ने अपनी धाकड़ बैटिंग से आरसीबी को इस सीजन काफी मैचों में जीत दिलाई और ऑरेंज कैप भी हासिल की।

पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी का मैच होने के बाद एक तस्वीर सामने आई थी, जिसने सोशल मीडिया तहलका मचा दिया था। विराट कोहली और प्रीति जिंटा को एक साथ देखा गया था। मैच के बाद की घटना है और दोनों काफी खुश नज़र आ रहे थे।

virat kohli and preity

प्रीति ने अब उस तस्वीर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए बता दिया कि आखिर उस दिन क्या हुआ था। दोनों के बीच किस मुद्दे पर बात हुई थी। दरअसल प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक चैट सेशन रखा था, उसमें फैन्स के सवालों का जवाब दिया।

Virat Kohli के बारे में प्रीति जिंटा से सवाल

हर्ष नामक एक फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा कि आप विराट कोहली सर से किस बारे में बात कर रही हैं? कोहली और प्रीति की फोटो के साथ इस फैन ने सवाल किया था। इसके बाद प्रीति जिंटा ने इस पर जवाब दिया और उस बातचीत का खुलासा कर दिया।

Virat Kohli को लेकर प्रीति जिंटा का जवाब

प्रीति जिंटा ने लिखा कि हम एक-दूसरे को अपने बच्चों की तस्वीरें दिखा रहे थे और उनके बारे में बात कर रहे थे! वक़्त सचमुच तेजी से जाता है। जब मैं 18 साल पहले विराट से पहली बार मिली थी, वह एक उत्साही युवा थे, जो टैलेंट और जोश से भरपूर थे। आज भी उनके अंदर वही जोश है और वह एक आइकन हैं और एक बहुत प्यारे और दयालु पिता भी हैं।

कोहली हो गए हैं लंदन शिफ्ट

गौरतलब है कि विराट कोहली की बेटी का नाम वामिका है और बेटे का नाम अकाय है। विराट और अनुष्का दोनों ने भारत छोड़कर लन्दन में बसने का फैसला लिया और वहां सेटल हो गए। हालांकि दोनों का भारत में आना-जाना लगा रहता है। कोहली अभी आईपीएल में व्यस्त हैं और खूब रन बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+