World Cup 2023: भारत को मिल गया जीत का मंत्र? सेमीफाइनल से पहले पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दिया खास संदेश
World Cup 2023, IND vs NED: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 12 नवंबर को भारत बनाम नीदरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही विश्व कप में अपना लगातार 9वां मैच जीत लिया। इस बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
नीदरलैंड के खिलाफ केएल राहुल के शतक और श्रेयस अय्यर के 128 रनों की बदौलत दिवाली का दिन और भी ज्यादा रोशन हो गया। इससे भारत को 18 अंकों के साथ लीग प्रतियोगिता समाप्त करने में मदद मिली और खिलाड़ी अब बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े दांव वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मुंबई जाएंगे।

वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ जीत और आगामी सेमीफाइनल मैच के लिए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,' 'हमारी क्रिकेट टीम की बदौलत दिवाली और भी खास हो गई है! नीदरलैंड के खिलाफ शानदार जीत पर टीम इंडिया को बधाई! कौशल और टीम वर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन।' उन्होंने आगे कहा कि, 'सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं! भारत उत्साहित है।'
मैच के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा
मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, 'जब से हमने टूर्नामेंट शुरू किया है, यह एक समय में एक मैच के बारे में था। हम कभी भी बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते थे। यह एक लंबा टूर्नामेंट है, अगर हम पूरा टूर्नामेंट देखें तो कुल मिलाकर 11 मैच होंगे।' उन्होंने कहा कि, 'हमने एक टाइम पर एक मैच पर ध्यान केंद्रित किया। हम अलग-अलग वेन्यू पर खेल रहे हैं और उसी के अनुसार खेलते हैं और हमने हर जगह यही किया।
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, 'हम इन नौ मैचों में जिस तरह से खेले उससे बहुत खुश हैं।' उन्होंने कहा कि, 'पहले मैच से लेकर रविवार के मैच तक बहुत क्लिनिकल रहा। अलग-अलग खिलाड़ियों ने आगे आकर अपनी भूमिका निभाई। हर कोई जिम्मेदारी लेना चाहता था। विभिन्न स्थानों पर खेलना एक चुनौती थी। हमने वास्तव में अच्छी तरह से चीजों को किया।












Click it and Unblock the Notifications