World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया का दिवाली गिफ्ट, वर्ल्ड कप में पहली बार अपने नाम की ये उपलब्धि
India vs Netherlands, World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 45वें मैच में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच आज, 12 नवंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस दौरान भारत ने टूर्नामेंट में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है।
दरअसल, यह पहली बार है जब सभी टॉप 5 बल्लेबाजों ने एक ही विश्व कप पारी में 50 प्लस का स्कोर किया है। नीदरलैंड के खिलाफ बैस डी लीडे के ओवर में श्रेयस अय्यर ने शानदार चौके के साथ अपना अर्धशतक तो पूरा किया ही साथ में भारतीय टीम के नाम एक बड़ी उपलब्धि भी जोड़ दी। अय्यर के बाद केएल राहुल ने अर्धशतक के साथ इस उपलब्धि को और बड़ा बना दिया है।

नीदरलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल एक-एक अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौटे। सबसे पहले शुभमन गिल ने 32 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने 54 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाए।
गिल और रोहित के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ 53 गेंदों 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक जड़ दिया। अय्यर खबर लिखे जाने तक शतक लगाकर खेल रहे हैं। पांचवें बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल ने भी 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस तरह से से पहले बार वर्ल्ड कप में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ी है।
एक वनडे पारी में 50+ स्कोर करने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, जयपुर, 2013
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सिडनी, 2020
- भारत बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु, (वर्ल्ड कप 2023)
वनडे में भारत के लिए टॉप 4 बल्लेबाज ने कब कब किया 50+ स्कोर
- भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर, 2006
- भारत बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 2007
- भारत बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम, 2017
- भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (आरपीएस), 2023
- भारत बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु, (वर्ल्ड कप 2023)












Click it and Unblock the Notifications