IND vs PAK: हिंदुस्तान की जीत से गदगद हुए PM मोदी, इरफान पठान बोले- हार के बाद आई जीत का मजा दोगुना

नई दिल्ली, अगस्त 28। एशिया कप 2022 में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। टीम इंडिया ने हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया है। इस जीत के साथ ही एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 9वीं बार पटखनी दी है। साथ ही टूर्नामेंट में अपना बेहतर आगाज किया है। भारत की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री ने दी जीत की बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है, "टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 में आज के मैच में शानदार ऑलराउंडर खेल का प्रदर्शन किया। टीम शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। भारत को जीत की बधाई।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कहा है, " Hurrah! हम जीत गए। टीम इंडिया को जीत की बधाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मेन इन ब्लू को बहुत बहुत बधाई।

जय हिंद!

टीम इंडिया की जीत पर पठान का मजेदार ट्वीट

टीम इंडिया की जीत पर पठान का मजेदार ट्वीट

भारत की जीत पर कई पूर्व क्रिकेटरों के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने कहा है कि हार के बाद जो जीत आए उसका मजा ही दोगुना होता है। आपको बता दें कि इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान पिछले साल टी20 विश्व कप में आमने-सामने थे। उस मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराकर सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

भारत की जीत पर सोशल मीडिया रिएक्शन

भारत की जीत पर सोशल मीडिया रिएक्शन

- वीरेंद्र सहवाग ने कहा है, "वाह वाह वाह ! शानदार हार्दिक पांड्या। सब कुछ मैं करेगा। भुवी का शानदार प्रदर्शन, जड्डू और कोहली का भी अच्छा हाथ। लंबे समय के बाद #INDvsPAK का इतना रोमांचक मैच देखकर खुशी हुई। मस्त मजा आ गया।"

- सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा है, "दबाव में रहते हुए दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक की महत्वपूर्ण पारी हमें अंत तक ले जाने में सबसे अहम थी। जडेजा और विराट ने भी अच्छा खेला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+