IPL 2024: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ से बाहर होगी? जानिए क्या करने से 100 फ़ीसदी मिलेगा टॉप 4 का टिकट
IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पांच बार खिताबी जीत दर्ज की है। इस सीजन यह दिग्गज टीम बड़ा धमाका करने में नाकाम रही है। पिछले मैच में मुंबई को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही मुंबई को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।
अब तक मुंबई इंडियंस 8 मुकाबले खेली है और 3 बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। स्थिति अब प्लेऑफ़ से बाहर होने की आ गई है। मुंबई इंडियंस को अब जल्दी ही कुछ करना पड़ेगा। एक मैच में और हारने पर मामला हाथ से निकल सकता है। प्लेऑफ़ की राह मुश्किल है।

इस सीजन आईपीएल के प्लेऑफ़ की दौड़ में सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स की टीम है। मुंबई इंडियंस अब तक 3 मैचों में जीत दर्ज करते हुए 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। आगे जाने के लिए अब आने वाले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।
मुंबई इंडियंस के पास अब इस सीजन लीग चरण के कुल 6 मुकाबले बचे हुए हैं। इनमें से कम से कम 5 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। उस स्थिति में मुंबई के पास कुल 16 अंक होंगे, इसके बाद नेट रन रेट की बारी आएगी। जिस टीम का नेट रन रेट ज्यादा होगा, वही आगे जाएगा। अगर मुंबई अब अपने अगले सभी 6 मैचों में जीत दर्ज कर लेती है, तो टॉप चार में जाने का रास्ता साफ़ होगा।
हालांकि चीजें मुश्किल हो गई हैं। हार्दिक पांड्या पहली बार इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं और सब कुछ गलत ही हो रहा है। अगले चरण में जाने के लिए टीम को असाधरण प्रदर्शन करना पड़ेगा। कुछ मैच घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में भी खेले जाएंगे। वहां कुछ कमाल किया जा सकता है।
मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी में अब तक कमाल रोहित शर्मा ने ही दिखाया है। इस सीजन वह एक शतक जड़ने में भी सफल रहे हैं लेकिन टीम लगातार हार रही है। बुमराह ने गेंदबाजी में धमाका किया है। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार भी बेहतर रहे हैं लेकिन सामूहिक प्रयास की कमी दिखी है।












Click it and Unblock the Notifications