'भारतीय टीम का प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा है,' दिग्गज खिलाड़ी का बयान

भारतीय टीम को इस साल टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े इवेंट्स में हार का सामना करना पड़ा था। दिनेश कार्तिक ने टीम के प्रदर्शन को लेकर एक बड़ी बात कही है।

India Team

Dinesh Karthik on Indian Team in 2022: भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के इस साल के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। कार्तिक का कहना है कि भारतीय टीम का प्रदर्शन इस वर्ष साधारण ही रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य टीमें ब्रांड बनकर आगे आई है। कार्तिक के अनुसार सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया को अन्य टीमों ने पीछे छोड़ दिया। भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है और यह साधारण किस्म का गेम ही रहा है।

भारत के लिए वर्ष रहा है सामान्य

भारत के लिए वर्ष रहा है सामान्य

क्रिकबज से बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा कि टीम इंडिया के लिए यह साल काफी साधारण ही रहा है। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमारे पास मौका था और हम 1-0 से आगे थे लेकिन इसे गंवा दिया। कार्तिक ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भी हमने अपने मौकों को खत्म कर दिया। भारतीय टीम ने अच्छा प्रयास नहीं किया।

टेस्ट क्रिकेट में करना होगा सुधार

टेस्ट क्रिकेट में करना होगा सुधार

कार्तिक ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में काफी ऐसी चीजें हैं जिनमें टीम इंडिया को सुधार करने की आवश्यकता है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हमने पहला मैच जीत लिया था लेकिन दूसरे मैच में स्थिति खराब हो गई। हमें इसमें रास्ता बनाना पड़ा। इंग्लैंड में हम एकमात्र टेस्ट मैच में हार गए थे। इसलिए टेस्ट क्रिकेट हमारे लिए अच्छा रहा है लेकिन इसमें हमें काफी कुछ चीजों में सुधार करने की आवश्यकता है।

टी20 में बड़े टूर्नामेंट में खराब खेल

टी20 में बड़े टूर्नामेंट में खराब खेल

कार्तिक ने टी20 क्रिकेट के बारे में बात करते हुए कहा कि द्विपक्षीय सीरीजों में हमने कई टीमों को हरा दिया था लेकिन एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में हम कमजोर दिखे। हमें अपना टी20 क्रिकेट खेलने का तरीका बदलना होगा। कई टीमें ऐसी रही हैं जो एक ब्रांड क्रिकेट खेल रही हैं और हमसे इस प्रारूप में आगे भी निकल रही हैं। हम नए तरीके से टी20 क्रिकेट खेलने के बजाय पुराने तरीके में ही उलझकर रह गए हैं। इसमें हमें सुधार करने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+