Yuvraj Singh ने रोहित-कोहली के खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आया बड़ा बयान
Yuvraj Singh on Virat Kohli and Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद से ही भारतीय खिलाड़ी निशाने पर हैं। खासतौर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और नियमित कप्तान रोहित शर्मा को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी (Yuvraj Singh on Virat Kohli and Rohit Sharma)
युवराज सिंह ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि जब टीम का प्रदर्शन खराब होता है तो खिलाड़ियों को आलोचना करना बहुत आसान होता है। लेकिन उनका साथ देना और उन्हें समर्थन देना काफी मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि जब टीम मुश्किल दौर से गुजर रही होती है तब यह जरूरी है कि कप्तान और कोच खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए काम करें।

मुश्किल समय में खिलाड़ियों का साथ देना जरूरी
युवराज सिंह ने अपनी बातों में यह भी जोड़ा कि एक बुरे वक्त में कप्तान और फैंस को टीम के सभी खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए और उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर रखना चाहिए, ताकि वे मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास कर सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीम के साथ खड़ा होना और उनका मार्गदर्शन करना किसी भी कप्तान के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कोहली-रोहित को लेकर कही ये बात
युवराज सिंह का कहना था कि पिछले 5-6 सालों में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में दो बार लगातार टेस्ट सीरीज जीती हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। युवराज ने यह भी याद दिलाया कि ऑस्ट्रेलिया में यह उपलब्धि किसी और टीम ने नहीं की। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा की आलोचना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोग इन खिलाड़ियों की वर्तमान स्थिति को लेकर आलोचना कर रहे हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि इन दोनों ने भारतीय क्रिकेट को कई बड़ी उपलब्धियां दिलाई हैं।
युवराज सिंह ने जताई उम्मीद
युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम आगामी समय में अच्छे परिणाम हासिल करेगी। उन्होंने गौतम गंभीर को कोच के रूप में और अजित अगरकर को सेलेक्टर के रूप में बेहतरीन बताया। युवराज का यह भी मानना है कि इन खिलाड़ियों का दिमाग काफी तेज है और उन्हें यह तय करना होगा कि भारतीय टीम का भविष्य किस दिशा में जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications