भारत के साथ क्रिकेट खेलने की फिर पहल करेगा PCB, रमीज राजा देंगे चार देशों की सीरीज का प्रस्ताव

नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयनमैन रमीज राजा ने कहा है कि वे आईसीसी को चार देशों के बीच टी20 सीरीज का एक प्रस्ताव देंगे। ये चार देश होंगे- भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया। राजा का कहना है कि अगर सीरीज अच्छा करती है तो इससे होने वाला मुनाफा आईसीसी के चारों मेंबर देशों में बांट दिया जाएगा।

PCB chairperson Ramiz Raja say he will propose a four-nation series including India and Pakistan

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, हैलो फैंस. मैं आईसीसी को चार देशों की टी20 इंटरनेशनल सुपर सीरीज का प्रस्ताव दूंगा जिसमें पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड हर साल खेलेंगे, यह इन चार देशों में रोटेशन के हिसाब से होस्ट होनी चाहिए। आईसीसी के चारों देशों में प्रतिशत के आधार पर प्रोफिट शेयर होना है।

यह भी पढ़ें- कोहली ने अपने ईगो को किटबैग में डाल दिया- विराट की अनुशासित पारी के मुरीद हुए गौतम गंभीर

राजा का यह प्रस्ताव शानदार है और हमेशा की तरह पाकिस्तान ने भारत से क्रिकेट संबंधों की पहल करने की कोशिश तो की है लेकिन बीसीसीआई के सहयोग के बिना राजा का यह सपना साकार होता दिखाई नहीं दे रहा है। बीसीसीआई भी दबी जुबान में कह चुका है कि वह पाकिस्तान के साथ खेलना भी चाहे तो भी बिना सरकार की सहमति के उसके हाथ बंधे हैं। यह तो सब जानते ही हैं कि भारत सरकार का रुख पाकिस्तान के साथ फिलहाल क्रिकेट संबंधों पर बातचीत नहीं करने का है।

भारत और पाकिस्तान साल 2013 से लेकर अब तक केवल आईसीसी और एशिया कप जैसी प्रतियोगिताओं में ही खेलते हैं। यहां तक की दोनों देशों ने 2008 से अब तक कोई भी द्विपक्षीय सीरीज टेस्ट मैचों में नहीं खेली है।

फिलहाल दोनों देशों के बीच आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ था जहां पर पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह मात दी थी। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराने के अलावा पूरी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान की टीम ने हाल के समय में कप्तान बाबर आजम समेत कुछ शानदार युवा खिलाड़ियों को डेवलप किया है जिसके चलते यह टीम फिर से दुनिया में उभरती हुई ताकत बनने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+