कोहली ने अपने ईगो को किटबैग में डाल दिया- विराट की अनुशासित पारी के मुरीद हुए गौतम गंभीर

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने स्वभाव के विपरीत 201 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेलकर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया है। इससे पहले इस सीरीज में भारतीय कप्तान ऑफ स्टंप से बाहर की गेंदों पर छेड़खानी करने के फेर में विकेट के पीछे आउट होते जा रहे थे। इस बार कोहली बहुत ही अनुशासित दिखाई दिए और उन्होंने एक-एक शॉट को काफी देखभाल कर खेला। भारत के बैटिंग को विक्रम राठौड़ ने कहा है कि उन्होंने यह हाल के समय में यह सबसे बेहतरीन अनुशासन देखा है तो कोहली ने दिखाया है।

कोहली की बैटिंग के चलते भारतीय टीम 223 रनों का स्कोर करने में सफल रही वर्ना टीम पौने दो सौ पर ही ढेर हो सकती थी।

विराट ने अपने ईगो को साउड में रखकर बैटिंग की

विराट ने अपने ईगो को साउड में रखकर बैटिंग की

विराट कोहली की बल्लेबाजी से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा है कि विराट ने अपने ईगो को साउड में रखकर बैटिंग की है। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "विराट ने कई बार कहा है कि जब आप इंग्लैंड में जाते हो तब आपको अपना ईगो छोड़ना होता है। आज, विराट कोहली ने अपना ईगो साइड में छोड़ दिया और उनकी ये पारी मुझे उनके बेहद सफल इंग्लैंड टूर की याद दिलाती है जहां पर वह कई बार गेंद के सामने पस्त हुए लेकिन उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ना जारी रखा।"

उन्होंने कहा, आज, उसी अंदाज में कोहली ने ऑफ स्टंप से बाहर की गेंदों को छोड़ा, वे कई बार गेंदों के सामने फिर बीट हुए लेकिन उन्होंने अपना अहम पीछे छोड़कर बैटिंग की। उन्होंने हर गेंद पर गेंदबाज पर हावी होने की कोशिश नहीं की।

 पारी कई मायनों में खास रही

पारी कई मायनों में खास रही

विराट कोहली की यह पारी कई मायनों में खास रही क्योंकि वे तब एक छोर संभाल कर खड़े रहे जब भारत के बाकी बल्लेबाज लगातार घटिया प्रदर्शन करते हुए पवेलियन लौटने में बिजी थे। दूसरे यह मैच बेहद दबाव का मुकाबला है क्योंकि सेंचुरियन टेस्ट हारने के बाद भारत ने जोहांसबर्ग में हथियार डाल दिए थे। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का कभी चलना कभी फ्लॉप होना जारी है। रहाणे और पुजारा ने ठान ली है कि वे किसी नौसिखिए की तरह खेल दिखाना जारी रखेंगे जो कभी स्कोर करते हैं कभी तुरंत निढाल हो जाते हैं। इन सबके बीच कोहली खुद रन ना बनाने से जूझ रहे थे। ऐसे में यह पारी वाकई में एक बड़े बल्लेबाज की पहचान को फिर से स्थापित करती है।

गेंद एक बार फिर गेंदबाजों के पाले में-

गेंद एक बार फिर गेंदबाजों के पाले में-

बल्लेबाजों के लगातार हारने वाले खेल के बाद भारत ने भी दक्षिण अफ्रीका का एक विकेट गिरा दिया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का भी एक विकेट 17 रनों के स्कोर पर गिर गया था। भारत के लिए मुसीबत बने बल्लेबाज डीन एल्गर का विकेट गिराया जा चुका था। केशव महाराज नाइटवॉचमैन के तौर पर क्रीज पर डटे हुए थे और एडम मारक्रम भी मौजूद थे। टीमों और मैच की स्थितियों के हिसाब से भारत की तुलना में साउथ अफ्रीका अभी मजबूत स्थिति में है। देखना होगा गेंदबाज फिर से कमाल दिखाएंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+