PBKS vs RR: पंजाब-राजस्थान मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, जिसने तोड़ दिया प्रीति जिंटा का भी दिल
PBKS vs RR Highlights, IPL 2025: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को पहली हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम को अपने घरेलू मैदान पर शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस सीजन पहली बार टीम को सपोर्ट करने के लिए प्रीति जिंटा मैदान में मौजूद थीं। लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया।
मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट (PBKS vs RR Highlights, IPL 2025)
मैच के सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट की बात करें तो वह कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट रहा। पहले मैच में अय्यर ने नाबाद 97 रन बनाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब को जीत दिलाई थी। वहीं दूसरे मैच में अय्यर ने लखनऊ के खिलाफ धमाकेदार नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी। लेकिन तीसरे मैच में वह फ्लॉप रहे। श्रेयस अय्यर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर खराब शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवा दिया।

प्रीति जिंटा भी रह गईं हैरान
श्रेयस अय्यर का विकेट जाने के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी हैरान नजर आईं। पंजाब को तीसरा झटका संदीप शर्मा ने दिया। उन्होंने चौथे ओवर में मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। मार्कस स्टोइनिस इस सीजन अब तक गेंद और बल्ले से अपना कमाल नहीं दिखा सके हैं। पिछले मैच के हीरो प्रभसिमरन सिंह भी इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
राजस्थान ने बनाए थे 206 रन
राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 206 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी ने राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। राजस्थान ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 205 रन बनाए। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लेकर कुछ हद तक टीम की वापसी कराई, जबकि अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन को एक-एक विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications