PBKS vs RCB: प्रीति जिंटा के सामने आरसीबी ने पंजाब को घर में घुसकर मारा, बल्लेबाजों के टिकाये घुटने

PBKS vs RCB Highlights: घरेलू दर्शकों के सामने आईपीएल के पहले क्वालीफायर मैच में खेलते हुए पंजाब किंग्स की बैटिंग ध्वस्त हो गई। आरसीबी के गेंदबाजों ने एक तरह से तहलका मचा दिया। पंजाब किंग्स 101 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लेने के बाद आरसीबी ने धमाका कर दिया। गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित कर दिया और पंजाब किंग्स की बैटिंग लाइनअप ध्वस्त हो गई। धाकड़ फॉर्म में चल रहे ओपनर प्रियांश आर्य महज 7 रन बना आउट हो गए।

pbks vs rcb

उनके बाद विकेटों की झड़ी सी लग गई। आज जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई थी और उन्होंने दो विकेट लेकर पंजाब की कमर तोड़ डाली। प्रभसिमरन ने जरुर शुरुआत अच्छी की थी लेकिन वह 18 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पंजाब किंग्स ने अपने 7 विकेट महज 70 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। हेजलवुड के बाद सुयश शर्मा का धमाका देखने को मिला। जमे हुए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस को उन्होंने 26 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा को हैरान और प्रेषण देखा गया।

निचले क्रम से थोड़ी देर अजमतुल्लाह ओमरजई ने खड़े रहकर 18 रन बनाए लेकिन उनके आउट होते ही टीम 101 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा यश दयाल के खाते में भी 2 विकेट आए।

जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवा दिया, वह 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद मयंक अग्रवाल क्रीज पर आए लेकिन वह भी 13 गेंदों में 19 रन बना चलते बने। ओपनर फिल सॉल्ट ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।

वह 57 रन बना नाबाद लौटे, रजत पाटीदार ने 15 रनों की नाबाद पारी खेली और आरसीबी ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर चौथी बार फाइनल में जगह बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+