PBKS vs RCB: किसका चलेगा बल्ला, कौन रचेगा इतिहास? Qualifier-1 में दिखेगा रिकॉर्ड्स का महायुद्ध!
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 तैयार है। आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगे। मैच शाम 7:30 बजे से मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला सिर्फ फाइनल में पहुंचने का नहीं है, बल्कि रिकॉर्ड्स के जंग का भी है! कई बड़े खिलाड़ी इस मैच में इतिहास रच सकते हैं।
आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर के लिए इससे बेहतर मैच नहीं हो सकता था, क्योंकि जीतने वाली टीम की फाइनल में जगह पक्की है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दो ऐसी टीमें हैं जो ट्रॉफी से वंचित हैं।

ऐसा नहीं है कि दोनों फ्रेंचाइजी नहीं जानती हैं कि आईपीएल फाइनल में खेलने का क्या मतलब है। किंग्स इलेवन पंजाब 2014 में उपविजेता रही थी और आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 में तीन बार ऐसा किया।
श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 12 रन
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 14 पारियों में 51.40 के औसत से 514 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.90 का है! अब वो अपने T20 करियर के 6,500 रन पूरे करने से सिर्फ 12 रन दूर हैं। अब तक 237 मैचों में 6,488 रन बना चुके हैं, जिनमें 3 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली 13,500 T20 रन के नजदीक
विराट कोहली इस सीजन में आरसीबी के लिए सुपरस्टार रहे हैं। 600 से ज्यादा रन, 8 हाफ सेंचुरी और हर मैच में क्लास दिखाया है। अब उन्हें चाहिए सिर्फ 12 रन और वो अपने T20 करियर में 13,500 रन के मेगामार्क तक पहुंच जाएंगे। कुल 412 मैचों में विराट 13,488 रन बना चुके हैं। इस दौरा 9 शतक और 105 अर्धशतक उनके नाम है। इनमें से 8,606 रन तो IPL में ही आए हैं।
मार्कस स्टॉइनिस सिर्फ 8 रन दूर हैं 2,000 IPL रन से
पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टॉइनिस ने सीजन में कमाल की कैमियो पारियां खेली हैं, खासकर दिल्ली के खिलाफ उनकी 44* रन की तूफानी पारी यादगार रही। अब वो IPL में 2,000 रन पूरे करने से सिर्फ 8 रन दूर हैं। अब तक 106 मैचों में 1,992 रन बना चुके हैं।
मयंक अग्रवाल सिर्फ 31 रन दूर- 5,000 T20 रन का पड़ाव
आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के पास है एक बड़ा माइलस्टोन- 5,000 T20 रन पूरे करने का मौका है। अब तक उन्होंने 213 मैचों में 4,969 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम दो शतक और 28 हाफ सेंचुरी है।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम सीफर्ट, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, स्वप्निल सिंह, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, टिम डेविड, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications