PBKS vs MI: पंजाब-मुंबई मैच में गिरेंगे विकेट या बरसेंगे रन? SMS स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
PBKS vs MI: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमें आज आईपीएल के लीग चरण में अपना अंतिम मुकाबला खेलने वाली हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा, जो एक तटस्थ वेन्यू है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा सकता है।
प्लेऑफ़ में पहुंच चुकी मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के सामने अब टॉप पर आने की होड़ है। मुंबई इंडियंस अगर इस मैच में जीत दर्ज करती है, तो तालिका में पहले स्थान पर आ जाएगी। यही स्थिति पंजाब की होने वाली है। ऐसे में दोनों टीमों की तरफ से धांसू जीत दर्ज करना का प्रयास रहेगा।

मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव जैसे धांसू खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं। पंजाब किंग्स टीम प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन, श्रेयस अय्यर जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों के बीच आज टक्कर हो सकती है।
PBKS vs MI पिच रिपोर्ट
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का बर्ताव एकतरफा नहीं रहता है। अगर बल्लेबाज रन बना सकते हैं, तो स्पिनर भी यहाँ अपना जादू बिखेर सकते हैं। गति और उछाल भी इस विकेट के ऊपर मिलने वाला है। 200 से ज्यादा का स्कोर यहाँ अच्छा माना जा सकता है।
PBKS vs MI वेदर अपडेट
जयपुर में दोपहर में गर्मी रहेगी लेकिन शाम तक मौसम ठीक हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। पिछले कुछ दिनों में आंधी का असर देखने को मिला है। हालांकि आज ऐसा कुछ होने का पूर्वानुमान नहीं है। इसके अलावा आसमान साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।
PBKS vs MI मैच का सीधा प्रसारण
भारतीय समय के मुताबिक इस मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे हो जाएगा। इसके बाद 7 बजकर 30 मिनट पर यह मुकाबला शुरू हो जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मैच का लाइव टेलीकास्ट देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications