PBKS vs DC: धर्मशाला में अचानक रोका गया मैच, दर्शक और खिलाड़ी मैदान से बाहर, जानें वजह
PBKS vs DC: धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मुकाबले को रोक दिया गया है। फ्लड लाइट्स में समस्या की वजह से इस मैच को रोका गया है। पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी। इससे पहले ही यह मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ।
मुकाबला ग्यारहवें ओवर में था, उस समय इसे बंद कर दिया गया। पंजाब किंग्स का स्कोर 1 विकेट पर 122 रन था। लाइट्स में समस्या हुई है लेकिन पाकिस्तान की तरफ से किये जा रहे हमलों के बीच भारत के कई शहरों में ब्लैकआउट भी किया गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमलों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर इलाकों में मौजूद भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया है। खबरों के अनुसार इसे देखते हुए धर्मशाला में भी ब्लैकआउट किया गया है। प्लेयर्स को मैदान से बाहर लेकर जाया गया और दर्शकों को भी सुरक्षित बाहर लेकर जाया गया।
बाद में इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया। मुकाबला बारिश और खराब मौसम की वजह से एक घंटा देरी से शुरू हुआ था। इसके बाद पंजाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने शतकीय भागीदारी की, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।












Click it and Unblock the Notifications